गंगा का जलस्तर बढ़ा, वार्निंग पॉइंट के करीब पहुंचा:बक्सर के रामरेखा घाट विवाह मंडप और बनारपुर गांव तक पानी

गंगा का जलस्तर बढ़ा, वार्निंग पॉइंट के करीब पहुंचा:बक्सर के रामरेखा घाट विवाह मंडप और बनारपुर गांव तक पानी

बक्सर जिले में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार दोपहर 12 बजे केंद्रीय जल आयोग ने गंगा का जलस्तर 58.69 मीटर दर्ज किया। पिछले चार घंटे से नदी का जलस्तर 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। गंगा का चेतावनी स्तर 59.32 मीटर है, जिससे वर्तमान जलस्तर केवल 63 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर में वृद्धि के कारण बक्सर के रामरेखा घाट पर गंगा का पानी विवाह मंडप तक पहुंच गया है। घाटों की सीढ़ियों पर पानी चढ़ने से स्नान करने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। पानी घुसने को लेकर ग्रामीणों में चिंता नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। गंगा के बढ़ते दबाव का असर कर्मनाशा नदी पर भी दिख रहा है। कर्मनाशा नदी उफान पर है और इसका पानी बनारपुर गांव के रिहायशी इलाके के नजदीक पहुंच गया है। पानी बढ़ने की आशंका से ग्रामीण अपने घरों का सामान सुरक्षित स्थानों पर रखने में जुट गए हैं। आबादी में पानी घुसने को लेकर ग्रामीणों में चिंता है। इस बीच, बक्सर के अनुमंडल पदाधिकारी ने रामरेखा घाट का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। लोगों को अलर्ट रहने को कहा उन्होंने घाट पर मौजूद नाविकों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी और बढ़ते जलस्तर तथा नदी की तेज धारा के कारण नौका विहार पर रोक लगा दी। प्रशासन ने लोगों से नदी और घाटों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की है। यदि गंगा के जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही, तो आने वाले घंटों में नदी चेतावनी स्तर के और करीब पहुंच सकती है। प्रशासन गंगा और कर्मनाशा नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रख रहा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। जिला प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। बक्सर जिले में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार दोपहर 12 बजे केंद्रीय जल आयोग ने गंगा का जलस्तर 58.69 मीटर दर्ज किया। पिछले चार घंटे से नदी का जलस्तर 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। गंगा का चेतावनी स्तर 59.32 मीटर है, जिससे वर्तमान जलस्तर केवल 63 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर में वृद्धि के कारण बक्सर के रामरेखा घाट पर गंगा का पानी विवाह मंडप तक पहुंच गया है। घाटों की सीढ़ियों पर पानी चढ़ने से स्नान करने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। पानी घुसने को लेकर ग्रामीणों में चिंता नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। गंगा के बढ़ते दबाव का असर कर्मनाशा नदी पर भी दिख रहा है। कर्मनाशा नदी उफान पर है और इसका पानी बनारपुर गांव के रिहायशी इलाके के नजदीक पहुंच गया है। पानी बढ़ने की आशंका से ग्रामीण अपने घरों का सामान सुरक्षित स्थानों पर रखने में जुट गए हैं। आबादी में पानी घुसने को लेकर ग्रामीणों में चिंता है। इस बीच, बक्सर के अनुमंडल पदाधिकारी ने रामरेखा घाट का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। लोगों को अलर्ट रहने को कहा उन्होंने घाट पर मौजूद नाविकों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी और बढ़ते जलस्तर तथा नदी की तेज धारा के कारण नौका विहार पर रोक लगा दी। प्रशासन ने लोगों से नदी और घाटों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की है। यदि गंगा के जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही, तो आने वाले घंटों में नदी चेतावनी स्तर के और करीब पहुंच सकती है। प्रशासन गंगा और कर्मनाशा नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रख रहा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। जिला प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *