पटना के बापू सभागार में बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार की ओर से राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान देने की घोषणा की गई। बिहार के लिए 11 लाख से अधिक नए पक्के मकानों के लक्ष्य को मंजूरी दिए जाने की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंच से लाभार्थियों को घर की चाभी और नए लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, जिला स्तर के हजारों लाभार्थी और अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। लाभार्थियों को घर की चाभी और स्वीकृति पत्र सौंपा गया, देखिए तस्वीर…
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रहे मुख्य अतिथि कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं और आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी दी गई। 11 लाख से ज्यादा परिवारों को मिलेगा पक्का घर कार्यक्रम की सबसे बड़ी घोषणा बिहार में 11 लाख से अधिक नए पक्के मकानों के लक्ष्य की मंजूरी रही। इससे उन गरीब परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जो अभी कच्चे या अस्थायी मकानों में रहने को मजबूर हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए निर्धारित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। स्वीकृति पत्र मिलने के बाद लाभार्थी आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे।
2.35 लाख परिवारों का कराया गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 में बनकर तैयार हुए 2 लाख 35 हजार मकानों का गृह प्रवेश भी कराया जाएगा। लाभार्थी परिवारों को उनके नए घर की चाबी सौंपी जाएगी। मंच से सांकेतिक रूप से कुछ लाभार्थियों को चाबी दी गई।
लाभार्थियों को मिला स्वीकृति पत्र योजना के तहत नए चयनित परिवारों को मकान निर्माण के लिए मिलने वाली वित्तीय सहायता का स्वीकृति पत्र दिए गए। स्वीकृति पत्र मिलने के बाद लाभार्थी अपने मकान का निर्माण शुरू कर सकेंगे। सरकार की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। घर के साथ बुनियादी सुविधाओं पर भी जोर सरकार की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य केवल गरीब परिवारों को पक्का मकान देना नहीं, बल्कि उन्हें जरूरी बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना भी है। योजना के लाभार्थियों को पात्रता के अनुसार शौचालय, पेयजल, बिजली और एलपीजी गैस कनेक्शन जैसी सुविधाओं का लाभ भी मिल सकता है। इस तरह सरकार का लक्ष्य ग्रामीण गरीब परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास के साथ बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पटना के बापू सभागार में बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार की ओर से राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान देने की घोषणा की गई। बिहार के लिए 11 लाख से अधिक नए पक्के मकानों के लक्ष्य को मंजूरी दिए जाने की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंच से लाभार्थियों को घर की चाभी और नए लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, जिला स्तर के हजारों लाभार्थी और अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। लाभार्थियों को घर की चाभी और स्वीकृति पत्र सौंपा गया, देखिए तस्वीर…
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रहे मुख्य अतिथि कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं और आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी दी गई। 11 लाख से ज्यादा परिवारों को मिलेगा पक्का घर कार्यक्रम की सबसे बड़ी घोषणा बिहार में 11 लाख से अधिक नए पक्के मकानों के लक्ष्य की मंजूरी रही। इससे उन गरीब परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जो अभी कच्चे या अस्थायी मकानों में रहने को मजबूर हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए निर्धारित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। स्वीकृति पत्र मिलने के बाद लाभार्थी आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे।
2.35 लाख परिवारों का कराया गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 में बनकर तैयार हुए 2 लाख 35 हजार मकानों का गृह प्रवेश भी कराया जाएगा। लाभार्थी परिवारों को उनके नए घर की चाबी सौंपी जाएगी। मंच से सांकेतिक रूप से कुछ लाभार्थियों को चाबी दी गई।
लाभार्थियों को मिला स्वीकृति पत्र योजना के तहत नए चयनित परिवारों को मकान निर्माण के लिए मिलने वाली वित्तीय सहायता का स्वीकृति पत्र दिए गए। स्वीकृति पत्र मिलने के बाद लाभार्थी अपने मकान का निर्माण शुरू कर सकेंगे। सरकार की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। घर के साथ बुनियादी सुविधाओं पर भी जोर सरकार की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य केवल गरीब परिवारों को पक्का मकान देना नहीं, बल्कि उन्हें जरूरी बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना भी है। योजना के लाभार्थियों को पात्रता के अनुसार शौचालय, पेयजल, बिजली और एलपीजी गैस कनेक्शन जैसी सुविधाओं का लाभ भी मिल सकता है। इस तरह सरकार का लक्ष्य ग्रामीण गरीब परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास के साथ बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध कराना है।