मर्डर केस में SP ने घटनास्थल का इंस्पेक्शन किया:किशनगंज में बच्चे का शव नहर से मिला था, SIT भी गठित

मर्डर केस में SP ने घटनास्थल का इंस्पेक्शन किया:किशनगंज में बच्चे का शव नहर से मिला था, SIT भी गठित

किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र में बालक उमर आलम (12) का शव नहर में मिलने के मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बुधवार देर रात को घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने सुंदरबाड़ी-दांती बस्ती के बीच कलवट के सामने नहर के समीप पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच की। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किशनगंज, अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर किशनगंज, थानाध्यक्ष कोचाधामन सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। एसपी ने घटना के त्वरित खुलासे, कारणों की पहचान और संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। स्कूल जाने के लिए डांटा था उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को डॉग स्क्वॉड से घटनास्थल की जांच कराने और हर बिंदु पर त्वरित अनुसंधान करने का आदेश भी दिया। घटनास्थल के निरीक्षण के बाद एसपी संतोष कुमार मृतक के गांव सारेगोरा, वार्ड नंबर 06 पहुंचे। वहां उन्होंने मृतक के माता-पिता, परिजनों और ग्रामीणों से बात कर पूरी जानकारी ली। एसपी ने परिवार को आश्वस्त किया कि पुलिस इस मामले का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करेगी, साथ ही दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर त्वरित विचारण के माध्यम से सजा दिलाई जाएगी। मृतक के पिता नदीम के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उन्होंने उमर को स्कूल जाने के लिए डांटा था। मामले में SIT का गठन किया गया इसके बाद उमर स्कूल जाने के बहाने घर से निकला और देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सुंदरबाड़ी-दांती के बीच नहर के पास एक बालक का शव देखा। सूचना मिलने पर पिता ने पहुंचकर शव की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और एफएसएल (FSL) टीम को भी बुलाया। अब तक के अनुसंधान में घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर ग्राम बोहिता निवासी बादशाह पर हत्या का संदेह है। एसपी ने मामले के खुलासे और त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मानवीय आसूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र में बालक उमर आलम (12) का शव नहर में मिलने के मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बुधवार देर रात को घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने सुंदरबाड़ी-दांती बस्ती के बीच कलवट के सामने नहर के समीप पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच की। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किशनगंज, अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर किशनगंज, थानाध्यक्ष कोचाधामन सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। एसपी ने घटना के त्वरित खुलासे, कारणों की पहचान और संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। स्कूल जाने के लिए डांटा था उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को डॉग स्क्वॉड से घटनास्थल की जांच कराने और हर बिंदु पर त्वरित अनुसंधान करने का आदेश भी दिया। घटनास्थल के निरीक्षण के बाद एसपी संतोष कुमार मृतक के गांव सारेगोरा, वार्ड नंबर 06 पहुंचे। वहां उन्होंने मृतक के माता-पिता, परिजनों और ग्रामीणों से बात कर पूरी जानकारी ली। एसपी ने परिवार को आश्वस्त किया कि पुलिस इस मामले का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करेगी, साथ ही दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर त्वरित विचारण के माध्यम से सजा दिलाई जाएगी। मृतक के पिता नदीम के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उन्होंने उमर को स्कूल जाने के लिए डांटा था। मामले में SIT का गठन किया गया इसके बाद उमर स्कूल जाने के बहाने घर से निकला और देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सुंदरबाड़ी-दांती के बीच नहर के पास एक बालक का शव देखा। सूचना मिलने पर पिता ने पहुंचकर शव की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और एफएसएल (FSL) टीम को भी बुलाया। अब तक के अनुसंधान में घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर ग्राम बोहिता निवासी बादशाह पर हत्या का संदेह है। एसपी ने मामले के खुलासे और त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मानवीय आसूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *