बांका में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत:राजावर चौक के पास बाइक खड़ी गाड़ी से टकराई

बांका में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत:राजावर चौक के पास बाइक खड़ी गाड़ी से टकराई

बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक साजन कुमार की मौत हो गई। बुधवार देर रात भागलपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। साजन रजौन थाना क्षेत्र के भदवा गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, साजन कुमार बुधवार देर शाम बाइक से अपने घर लौट रहा था। राजावर चौक के समीप अंधेरा होने के कारण उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी से टकरा गई। बाइक ड्राइवर को दिखाई नहीं दी खड़ी गाड़ी टक्कर इतनी भीषण थी कि साजन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद उसे तुरंत रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे भागलपुर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अंधेरे के कारण सड़क किनारे खड़ी गाड़ी बाइक चालक को दिखाई नहीं दी। उन्होंने सड़क किनारे इस तरह वाहन खड़ा करने को लापरवाही बताया है और इसे हादसे का जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल, घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना अभी तक नहीं दी गई है। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक साजन कुमार की मौत हो गई। बुधवार देर रात भागलपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। साजन रजौन थाना क्षेत्र के भदवा गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, साजन कुमार बुधवार देर शाम बाइक से अपने घर लौट रहा था। राजावर चौक के समीप अंधेरा होने के कारण उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी से टकरा गई। बाइक ड्राइवर को दिखाई नहीं दी खड़ी गाड़ी टक्कर इतनी भीषण थी कि साजन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद उसे तुरंत रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे भागलपुर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अंधेरे के कारण सड़क किनारे खड़ी गाड़ी बाइक चालक को दिखाई नहीं दी। उन्होंने सड़क किनारे इस तरह वाहन खड़ा करने को लापरवाही बताया है और इसे हादसे का जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल, घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना अभी तक नहीं दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *