Israel-Turkey Tensions: एक तरफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान में तनाव चरम पर है। वहीं दूसरी तरफ सीरिया को लेकर इजरायल और तुर्किए आमने-सामने आ गए हैं। सीरिया में तुर्किए की बढ़ती सैन्य मौजूदगी ने इजरायल की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच मोसाद प्रमुख रोमन गोफमैन ने सीरिया के विदेश मामलों के प्रमुख असद हसन अल-शिबानी से फोन पर बात की।
बता दें इजरायल पहले ही साफ कर चुका है कि वह सीरिया में ऐसी किसी भी सैन्य मौजूदगी को स्वीकार नहीं करेगा, जिससे उसकी सुरक्षा को खतरा हो। वहीं, तुर्किए ने इजरायल के आरोपों को खारिज किया है।
एयरबेस पर इजरायल का हमला
बता दें बीते मंगलवार को इजरायली लड़ाकू विमानों ने सीरिया के इदलिब प्रांत में स्थित अबू अल-दुहुर सैन्य हवाई अड्डे पर हमला किया। रिपोर्ट के मुताबिक, रनवे पर करीब आठ हवाई हमले किए गए। इजरायल का दावा है कि दमिश्क ने यहां तुर्किए सैनिकों की तैनाती की अनुमति दी थी। इसी वजह से यह कार्रवाई की गई। दूसरी तरफ तुर्किए ने इस दावे को खारिज कर दिया।
दक्षिणी सीरिया पहुंचे इजरायली सेना प्रमुख
हमले के ठीक एक दिन बाद इजरायल के सेना प्रमुख इयाल जमीर ने दक्षिणी सीरिया का दौरा किया। उन्होंने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।
इयाल जमीर ने कहा कि इजरायल अपनी सीमाओं पर दुश्मनों को यहां टिकने नहीं देंगे। सेना सीरियाई मोर्चे पर हो रहे हर बदलाव पर नजर रख रही है। इजरायल कई मोर्चों पर युद्ध की स्थिति में है। इसलिए हर मोर्चे पर सतर्क रहना जरूरी है। इस बीच जमीर ने दक्षिणी सीरिया में तैनात सैनिकों से भी मुलाकात की। इस इलाके में इजरायल एक घोषित सुरक्षा क्षेत्र में काम कर रहा है।
मोसाद प्रमुख और सीरियाई अधिकारी के बीच हुई बातचीत
इजरायल के सरकारी चैनल कान टीवी के मुताबिक, रोमन गोफमैन और असद हसन अल-शिबानी के बीच पिछले हफ्ते फोन पर बातचीत हुई। जून में गोफमैन के मोसाद प्रमुख बनने के बाद दोनों के बीच यह पहला संपर्क बताया जा रहा है। बातचीत का मुख्य मुद्दा सीरिया में तुर्किए की बढ़ती सैन्य गतिविधियां थीं। इस बातचीत को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब इजरायल और तुर्किए के रिश्तों में तनाव बढ़ रहा है। हालांकि, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इस रिपोर्ट पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन नेतन्याहू ने अपनी लिकुड पार्टी के एक्स पोस्ट किए गए वीडियो में सीरिया को लेकर इजरायल का रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि इजरायल सीरिया में तुर्किए की ऐसी सैन्य बढ़ोतरी को बर्दाश्त नहीं करेगा, जो उसके लिए खतरा बन सकती है। फिलहाल सीरिया में तुर्किए की सैन्य मौजूदगी और इजरायल की प्रतिक्रिया ने क्षेत्रीय तनाव बढ़ा दिया है। आने वाले दिनों में दोनों देशों के अगले कदम पर सभी की नजर रहेगी।


SYRIA ADMITS TURKISH MILITARY OFFICERS VISITED BASE STRUCK BY ISRAEL
NETANYAHU: ISRAEL WILL NOT TOLERATE TURKISH MILITARY BUILDUP
Israel might already be missing the Assad era.
Ancient Believer (@aprajitanefes)