सावन के अंतिम सोमवार पर कांवड़ियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए मुरादाबाद में यातायात व्यवस्था बदल दी गई है। गुरुवार दोपहर 2 बजे से दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। वहीं कांठ रोड पर एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। यह व्यवस्था सोमवार शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगी। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार के मुताबिक, हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर कांवड़ियों के जत्थे लौट रहे हैं। बरेली, पीलीभीत और बदायूं के कांवड़िये भी अपने घरों की ओर जा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली हाईवे और कांठ रोड पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। कांठ रोड पर एक लेन कांवड़ियों के लिए कांठ रोड पर एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। दूसरी लेन से हल्के वाहन गुजरेंगे। यदि कांवड़ियों की संख्या ज्यादा बढ़ी तो कार और अन्य हल्के वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जा सकता है। दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों के रूट बदले शाहजहांपुर से दिल्ली: बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर और हापुड़। मुरादाबाद से दिल्ली: संभल, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर और हापुड़। बरेली/रामपुर से दिल्ली: बिलारी, सिरसी, संभल, चौधरी सराय और गंगा एक्सप्रेस-वे। मुरादाबाद से मेरठ/दिल्ली: गांगन तिराहा, मनोटा, सिरसी, संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर और हापुड़। दिल्ली-गाजियाबाद से रामपुर/बरेली/लखनऊ: हापुड़, सिंभावली, डिबाई, नरौरा और बदायूं। बिजनौर/हरिद्वार की ओर: काशीपुर तिराहा, ठाकुरद्वारा, जसपुर, अफजलगढ़ और धामपुर। भीड़ बढ़ी तो हल्के वाहनों का भी डायवर्जन यातायात पुलिस के अनुसार कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर जरूरत के हिसाब से हल्के वाहनों के रूट में भी बदलाव किया जा सकता है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे डायवर्जन के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें। आज दोपहर 2 बजे से सोमवार शाम 6 बजे तक दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। कांवड़ियों की सुरक्षा और शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है।

