सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से केजरीवाल-सत्येंद्र जैन को लेटर लिखा:3 और घोटाले उजागर करने की धमकी दी, AAP को घोटालों की ऑलवेज पार्टी बताया

सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से केजरीवाल-सत्येंद्र जैन को लेटर लिखा:3 और घोटाले उजागर करने की धमकी दी, AAP को घोटालों की ऑलवेज पार्टी बताया

सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को नया लेटर लिखा है। लेटर में उसने पार्टी से जुड़े तीन और घोटाले उजागर करने की धमकी दी है। इस लेटर में चंद्रशेखर ने दावा किया कि दिल्ली शराब नीति और जल बोर्ड को लेकर उसके पिछले खुलासे सही साबित हुए हैं। यह लेटर गुरुवार को सामने आया। उसने आम आदमी पार्टी को घोटालों की ऑलवेज पार्टी बताते हुए पंजाब को लेकर भी चेतावनी दी है। सुकेश धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में जेल में बंद है। चंद्रशेखर ने AAP को एनीटाइम, ऑलवेज पार्टी ऑफ स्कैम बताया, लेटर की 6 बाते सुकेश के पिछले 2 लेटर में AAP पर लगाए आरोप सुकेश पर क्या आरोप हैं? बता दें कि सुकेश पर आरोप है कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से करीब 200 करोड़ रुपए की ठगी की थी। ED की जांच में सामने आया था कि सुकेश ने ठगी के इन पैसों से जैकलीन को करोड़ों रुपए के कीमती गिफ्ट्स दिए थे। इसमें लग्जरी बैग, हीरे की ज्वेलरी, महंगे घोड़े और बिल्लियां शामिल थीं। इस वजह से ED ने जैकलीन को भी इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *