शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के घर-ऑफिस में रेड,कैश मिला:पटना-बेगूसराय में EOU की छापेमारी; आय से 3.43 करोड़ अधिक प्रॉपर्टी बनाने का आरोप

शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के घर-ऑफिस में रेड,कैश मिला:पटना-बेगूसराय में EOU की छापेमारी; आय से 3.43 करोड़ अधिक प्रॉपर्टी बनाने का आरोप

पटना में बिहार ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने दबिश दी है। आय से 90 प्रतिशत ज्यादा 3.43 करोड़ प्रॉपर्टी बनाने के मामले में EOU ने उनके पटना और बेगूसराय स्थित तीन ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की है। EOU की 15 सदस्यीय टीम गुरुवार सुबह 8: 30 खाजपुरा के आकाशवाणी रोड स्थित चंद्रतारा भवन पहुंची और छानबीन में जुट गई है। उनके ऑफिस के साथ-साथ बेगूसराय स्थित पैतृक आवास पर भी रेड है। घर से कुछ कैश मिले हैं, जिनमें 500 की 10 से ज्यादा गड़ी है, हालांकि ये टोटल अमाउंट कितना है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह घर पर ही मौजूद हैं, पूरे हाउस को सर्च किया जा रहा है। बेसमेंट और पार्किंग में भी आर्थिक अपराध की टीम सर्च कर रही है। रेड से जुड़ी कुछ तस्वीरें… आय से 3.43 करोड़ अधिक संपत्ति का मामला अजय कुमार सिंह पर आय से 3 करोड़ 43 लाख 78 हजार 300 रुपए अधिक प्रॉपर्टी अर्जित करने का आरोप है। EOU के मुताबिक, ये उनकी ज्ञात आय से करीब 90.04 फीसदी ज्यादा है।यह कार्रवाई विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से मिले तलाशी वारंट के आधार पर की जा रही है। 19 अगस्त को आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 19/26 दर्ज किया गया है। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत दर्ज है। तलाशी पूरी होने के बाद सामने आएगी पूरी जानकारी EOU के मुताबिक, फिलहाल तीनों ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई जारी है। जांच एजेंसी दस्तावेज, संपत्ति और दूसरे जरूरी रिकॉर्ड खंगाल रही है। पटना में बिहार ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने दबिश दी है। आय से 90 प्रतिशत ज्यादा 3.43 करोड़ प्रॉपर्टी बनाने के मामले में EOU ने उनके पटना और बेगूसराय स्थित तीन ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की है। EOU की 15 सदस्यीय टीम गुरुवार सुबह 8: 30 खाजपुरा के आकाशवाणी रोड स्थित चंद्रतारा भवन पहुंची और छानबीन में जुट गई है। उनके ऑफिस के साथ-साथ बेगूसराय स्थित पैतृक आवास पर भी रेड है। घर से कुछ कैश मिले हैं, जिनमें 500 की 10 से ज्यादा गड़ी है, हालांकि ये टोटल अमाउंट कितना है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह घर पर ही मौजूद हैं, पूरे हाउस को सर्च किया जा रहा है। बेसमेंट और पार्किंग में भी आर्थिक अपराध की टीम सर्च कर रही है। रेड से जुड़ी कुछ तस्वीरें… आय से 3.43 करोड़ अधिक संपत्ति का मामला अजय कुमार सिंह पर आय से 3 करोड़ 43 लाख 78 हजार 300 रुपए अधिक प्रॉपर्टी अर्जित करने का आरोप है। EOU के मुताबिक, ये उनकी ज्ञात आय से करीब 90.04 फीसदी ज्यादा है।यह कार्रवाई विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से मिले तलाशी वारंट के आधार पर की जा रही है। 19 अगस्त को आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 19/26 दर्ज किया गया है। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत दर्ज है। तलाशी पूरी होने के बाद सामने आएगी पूरी जानकारी EOU के मुताबिक, फिलहाल तीनों ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई जारी है। जांच एजेंसी दस्तावेज, संपत्ति और दूसरे जरूरी रिकॉर्ड खंगाल रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *