छत्तीसगढ़ में 3 दिन बारिश का अलर्ट:बलरामपुर में कन्हर नदी उफान पर, बाढ़ का पानी सड़क तक पहुंचा, रामानुजगंज में घर ढहा

छत्तीसगढ़ में 3 दिन बारिश का अलर्ट:बलरामपुर में कन्हर नदी उफान पर, बाढ़ का पानी सड़क तक पहुंचा, रामानुजगंज में घर ढहा

छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है, लेकिन कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। पिछले 24 घंटे में सरगुजा संभाग के कई जिलों में तेज बारिश हुई, जबकि बलरामपुर जिले में एक-दो जगह भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। बलरामपुर-रामानुजगंज में मूसलाधार बारिश से कन्हर नदी उफान पर है। इस सीजन की सबसे बड़ी बाढ़ के चलते नदी का पानी रामानुजगंज नगर के वार्ड नंबर 9 में सीसी रोड तक पहुंच गया है। वहीं, वार्ड नंबर 13 में एक मकान अचानक ढह गया। हादसे के दौरान घर में मौजूद तीन बच्चे बाल-बाल बच गए। कई इलाकों में 50 MM तक बारिश दुलदुला में 60 MM बारिश हुई। तमनार, पाली, सूरजपुर, बगीचा, प्रेमनगर, पलारी और बागभार में 50-50 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। कपू, ओड़गी, रायगढ़, भोपालपट्टनम, बिहारपुर और पोड़ी बचरा में 40-40 MM बारिश हुई। वहीं मुकडेगा, पेंड्रा, पत्थलगांव, मनेन्द्रगढ़, छुरा, गरियाबंद, कटघोरा, पेंड्रा रोड, पुसौर, भैयाथान, बरमकेला, लैलूंगा, मरवाही, लुंड्रा, लखनपुर, दरी, केल्हारी, घरघोड़ा और कोटाडोल में 30-30 MM बारिश दर्ज की गई। कई अन्य जगहों पर इससे कम बारिश हुई। रायपुर में 29 डिग्री अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान माना में 27.6°C रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 22.2°C रहा। रायपुर में आज बारिश के आसार शहर में आज (20 अगस्त) गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 29°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की संभावना है। आज कुछ जगह भारी बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार आज (20 अगस्त) प्रदेश में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। अगले दो दिनों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। झारखंड-बिहार के ऊपर बना है लो-प्रेशर एरिया मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर झारखंड, उससे लगे दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर वेल-मार्क्ड लो-प्रेशर एरिया बना हुआ है। मानसून ट्रफ भी इसी सिस्टम से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *