रक्षाबंधन से पहले मुरैना में खाद्य विभाग की छापेमारी:6 मिठाई दुकानों से सैंपल लिए, जांच रिपोर्ट आने पर होगी आगे की वैधानिक कार्रवाई

रक्षाबंधन से पहले मुरैना में खाद्य विभाग की छापेमारी:6 मिठाई दुकानों से सैंपल लिए, जांच रिपोर्ट आने पर होगी आगे की वैधानिक कार्रवाई

मुरैना में रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए खाद्य विभाग ने मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की दो टीमों ने सिहोनिया और बैरियर चौराहे की 6 मिष्ठान दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मिठाइयों, समोसा और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। सभी सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। सिहोनिया में तीन दुकानों से लिए सैंपल खाद्य सुरक्षा अधिकारी, राजस्व अधिकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने सिहोनिया और बैरियर चौराहे की दुकानों पर जांच की। सिहोनिया स्थित ककनमठ मिष्ठान भंडार से समोसा और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के सैंपल लिए गए। इसके बाद दाऊजी मिष्ठान भंडार से मावा बर्फी और बेसन के लड्डू, जबकि राधिका मिष्ठान भंडार से बेसन बूंदी का सैंपल लिया गया। बैरियर चौराहे पर भी कार्रवाई खाद्य विभाग की दूसरी टीम ने बैरियर चौराहे की तीन मिष्ठान दुकानों पर जांच की। गोवर्धन मिष्ठान भंडार से जलेबी और बेसन के लड्डू, सवारियां सेठ मिष्ठान भंडार से मावा बर्फी और चित्रकूट मिष्ठान भंडार से सोन पपड़ी व गुजिया के सैंपल लिए गए। जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल परिहार ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की लगातार जांच की जा रही है। इसका उद्देश्य लोगों को शुद्ध दूध और उससे तैयार मिठाइयां उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 6 स्थानों पर कार्रवाई कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *