DDU में NEP 2020 ओरिएंटेशन प्रोग्राम का होगा आयोजन:फ्री रजिस्ट्रेशन शुरू, टीचर्स और रिसर्च स्कॉलर लेंगे हिस्सा

DDU में NEP 2020 ओरिएंटेशन प्रोग्राम का होगा आयोजन:फ्री रजिस्ट्रेशन शुरू, टीचर्स और रिसर्च स्कॉलर लेंगे हिस्सा

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर की ओर से एनईपी ओरिएंटेशन और सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम का आयोजन 24 अगस्त से 01 सितंबर तक ऑनलाइन मोड में किया जाना है। यह प्रोग्राम हर दिन दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगा। इसमें फैकल्टी मेंबर्स और रिसर्च स्कॉलर्स हिस्सा ले सकते हैं। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम करियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के अंतर्गत प्रमोशन के लिए मान्य है। प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन के लिए किसी तरह का फीस नहीं लिया जा रहा है। इच्छुक प्रतिभागी मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर के ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन पोर्टल के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रोग्राम का कोड एमएमसी-104-2026-एयूजी-बी-07789 है। विभिन्न विषयों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य
यह प्रोग्राम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन के देखरेख और गाइडेंस में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विजन, प्रमुख सुधारों और इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर टीचर्स और रिसर्च स्कॉलर्स को जागरूक और संवेदनशील बनाना है। एमएमटीटीसी के डायरेक्टर प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारतीय उच्च शिक्षा को अधिक समग्र, बहुविषयक, नवाचारपरक और कौशल-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ट्रेनिंग प्रोग्राम टीचर्स को नई शैक्षिक आवश्यकताओं, तकनीकी बदलावों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रोग्राम के माध्यम से उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिभागियों को जानकारी और व्यावहारिक दृष्टिकोण दिया जाएगा। विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के साथ बातचीत का यह सेशन बेहद उपयोगी और आकर्षक रहेगा। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. स्मिता द्विवेदी रहेंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *