बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे अभिनेता अमित सियाल:विधायक के साथ काशी के गलियों में घूमे, दीना गुरू की प्रसिद्ध कचौड़ी खाई

बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे अभिनेता अमित सियाल:विधायक के साथ काशी के गलियों में घूमे, दीना गुरू की प्रसिद्ध कचौड़ी खाई

हिंदी फिल्मों और ओटीटी के चर्चित अभिनेता अमित सियाल बुधवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया और बाबा कालभैरव का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान वाराणसी दक्षिण के विधायक नीलकंठ तिवारी उनके साथ मौजूद रहे। दर्शन-पूजन के बाद विधायक नीलकंठ तिवारी ने अभिनेता को अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। अमित सियाल ने काशी की प्रसिद्ध गलियों का भ्रमण किया और यहां के मशहूर व्यंजनों का स्वाद भी लिया। उन्होंने दीना गुरु की प्रसिद्ध हींग कचौड़ी का आनंद लिया। देखें तस्वीर…. दक्षिणी विधायक के साथ काशी की गलियों को घूमा
अमित सियाल विधायक नीलकंठ तिवारी के साथ काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। मंदिर के आंगन में कुछ देर बैठकर उन्होंने ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप भी किया। इसके बाद वह काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार पहुंचे और दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। काशी आकर मन को मिली शांति
अभिनेता अमित ने कहा – काशी बहुत बार आना हुआ है, जब भी काशी आता हूं बाबा का दर्शन जरूर करता हूं। इस बार यहां के व्यंजनों का भी स्वाद मिला काफी अद्भुत रहा पहले सुना था, लेकिन इस बार खाकर भी देखा। उन्होंने कहा कि काशी आने पर मन को बहुत शांति मिलती है। सावन का पवित्र मन था इसलिए बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए आ गया। 20-21 साल की उम्र में चले गए थे ऑस्ट्रेलिया
अमित सियाल का फिल्मी सफर संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने बताया था कि करीब 20-21 साल की उम्र में वह ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। वहां उन्होंने पढ़ाई के साथ छोटी-मोटी नौकरियां भी कीं। उन्होंने बताया था कि थिएटर से जुड़ने के बाद उनका मन पढ़ाई में नहीं लग रहा था। परिवार की ओर से पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही जाती थी, लेकिन उनका पूरा ध्यान एक्टिंग पर था। इसी दौरान उनके एक दोस्त की स्थिति भी ऐसी ही थी। दोनों ने तय किया कि ऑस्ट्रेलिया जाकर पढ़ाई के साथ नौकरी करेंगे, ताकि परिवार को भरोसा हो कि वे अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं। परिवार को मनाने के बाद अमित ऑस्ट्रेलिया चले गए। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में बैरी जॉन के एक्टिंग स्कूल में भी कोर्स किया था। थिएटर से जुड़ने के बाद अभिनय के प्रति उनका लगाव लगातार बढ़ता गया। पहली फिल्म की रिलीज में देरी ने तोड़ दिया था
अमित सियाल ने बताया था कि पहली फिल्म लंबे समय तक रिलीज नहीं होने से वह काफी निराश हो गए थे। उस दौर में उन्हें भविष्य को लेकर चिंता होने लगी थी। उन्होंने फिर खुद को संभाला और थिएटर से दोबारा शुरुआत की। फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार और सीन भी करते रहे। इसी दौरान उन्हें लगातार काम का अनुभव मिलता गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *