सहरसा में कचरे के ढेर से मिलेगी राहत:कॉलेज-सदर अस्पताल रोड साफ; यहां बनेगा महात्मा गांधी पार्क

सहरसा में कचरे के ढेर से मिलेगी राहत:कॉलेज-सदर अस्पताल रोड साफ; यहां बनेगा महात्मा गांधी पार्क

सहरसा नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में पहल शुरू की है। रमेश झा महिला कॉलेज के सामने मुख्य सड़क से लेकर सदर एसडीओ आवास, सदर अस्पताल और नया बाजार की ओर जाने वाली सड़क के दोनों किनारों पर लंबे समय से जमा कचरे को हटा दिया गया है। इसके बाद मिट्टी भराई और समतलीकरण का काम भी पूरा कर लिया गया है। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बुधवार को रमेश झा महिला कॉलेज के सामने स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर बड़ी मात्रा में कचरा जमा होने से राहगीरों और कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं को परेशानी होती थी। इसी को देखते हुए नगर निगम ने पहले कचरा हटाया और इसके बाद मिट्टी भराई कर जमीन को समतल किया। हवाई अड्डे के मुख्य मार्ग तक क्षेत्र होगा कचरामुक्त नगर निगम की योजना रमेश झा महिला कॉलेज के सामने से सहरसा हवाई अड्डे के मुख्य मार्ग तक के इलाके को पूरी तरह कचरामुक्त बनाने की है। इसके बाद क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कर इसे महात्मा गांधी पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है। जरूरत के अनुसार कुछ स्थानों को वेंडिंग जोन के रूप में भी चिह्नित किया जाएगा। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने पर जोर नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम प्रशासन सहरसा को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। मिट्टी भराई के बाद इस स्थल पर विभिन्न योजनाओं को लागू करने के लिए निगम प्रशासन रणनीति तैयार कर रहा है। निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे अधिकारी और पार्षद निरीक्षण के दौरान निगम पार्षद राजेश कुमार सिंह, आशीष रंजन, राजा मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि शिंकु सिन्हा और रोहित झा समेत नगर निगम के कार्यालय कर्मी मौजूद रहे। सहरसा नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में पहल शुरू की है। रमेश झा महिला कॉलेज के सामने मुख्य सड़क से लेकर सदर एसडीओ आवास, सदर अस्पताल और नया बाजार की ओर जाने वाली सड़क के दोनों किनारों पर लंबे समय से जमा कचरे को हटा दिया गया है। इसके बाद मिट्टी भराई और समतलीकरण का काम भी पूरा कर लिया गया है। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बुधवार को रमेश झा महिला कॉलेज के सामने स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर बड़ी मात्रा में कचरा जमा होने से राहगीरों और कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं को परेशानी होती थी। इसी को देखते हुए नगर निगम ने पहले कचरा हटाया और इसके बाद मिट्टी भराई कर जमीन को समतल किया। हवाई अड्डे के मुख्य मार्ग तक क्षेत्र होगा कचरामुक्त नगर निगम की योजना रमेश झा महिला कॉलेज के सामने से सहरसा हवाई अड्डे के मुख्य मार्ग तक के इलाके को पूरी तरह कचरामुक्त बनाने की है। इसके बाद क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कर इसे महात्मा गांधी पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है। जरूरत के अनुसार कुछ स्थानों को वेंडिंग जोन के रूप में भी चिह्नित किया जाएगा। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने पर जोर नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम प्रशासन सहरसा को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। मिट्टी भराई के बाद इस स्थल पर विभिन्न योजनाओं को लागू करने के लिए निगम प्रशासन रणनीति तैयार कर रहा है। निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे अधिकारी और पार्षद निरीक्षण के दौरान निगम पार्षद राजेश कुमार सिंह, आशीष रंजन, राजा मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि शिंकु सिन्हा और रोहित झा समेत नगर निगम के कार्यालय कर्मी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *