Swara Bhasker National Award: अनार कली ऑफ आरा एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं, जिनके लिए उनको सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। अब उनका एक और बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उन्होंने ‘अवॉर्ड वापसी’ को लेकर बात की है और अवार्ड लौटने की अपनी इच्छा जाहिर की है। X (पहले ट्विटर) पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें कभी ऐसा कोई बड़ा अवॉर्ड नहीं मिला, जिसे वह वापस कर पातीं। अब उनके इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने उनके बयान का मजाक उड़ाया, तो कुछ ने अचीवमेंट्स पर सवाल भी खड़े किए।
‘काश! मुझे भी एक आध नेशनल अवॉर्ड मिल जाए’
स्वरा भास्कर ने अपने बयान में कहा, “मुझे कभी ऐसा कोई अवॉर्ड नहीं मिला, जिसे मैं वापस कर पाऊं और ये मेरे लिए मेरा सबसे बड़ा रिग्रेट रहा। मुझे भी बड़ा मन था कि एक आध नेशनल अवॉर्ड मिल जाए।” उन्होंने आगे हंसते हुए कहा, ‘गुरुदीप सर आपने तो अपने रहते हमें तवज्जो नहीं दी। अब मेरी जवानी ढल चुकी है। अब मुझे ये अवॉर्ड वापसी का मौका भी नहीं मिल रहा है क्योंकि किसी को नहीं चाहिए मेरे स्क्रीन अवॉर्ड और सीनियर अवॉर्ड वापसी।”
फिल्मी अवॉर्ड्स पर भी कसा तंज
स्वरा भास्कर ने इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री में अवॉर्ड्स को लेकर भी अपनी बात रखी और अपने पुराने अवॉर्ड्स का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा कोई पुरस्कार नहीं मिला, जिसे वो ‘अवॉर्ड वापसी’ के तौर पर लौटा सकें।
सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘दिमागी नक्सल’ कहकर किया ट्रोल
स्वरा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें निशाना बनाया। कुछ लोगों ने उनकी एक्टिंग और अवॉर्ड्स को लेकर कमेंट किया, जबकि कुछ ने उनके पॉलिटिकल व्यूज को लेकर भी टिप्पणी की। एक यूजर ने उन्हें ‘दिमागी नक्सल’ कहकर कमेंट किया। वहीं, दूसरे यूजर ने उन्हें ‘अटेंशन सीकर’ बताते हुए लिखा कि वो सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे मुद्दों पर बात करती हैं।
जबकि एक अन्य यूजर ने स्वरा भास्कर को नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर तंज कसते हुए कहा, ‘वो इस सम्मान की हकदार नहीं हैं।
सोशल मीडिया पर Gen Z यूजर्स भी स्वरा भास्कर के इस बयान पर रिएक्ट करते हुए नजर आए। कुछ यूजर्स ने उनके बयान को पुराने ‘अवॉर्ड वापसी’ विवाद से जोड़ते हुए मीम्स और हास्यास्पद टिप्पणी कीं।
जानें क्या था ‘अवॉर्ड वापसी’ विवाद?
‘अवॉर्ड वापसी’ शब्द भारत में खास तौर पर उस दौर में चर्चा में आया था, जब कई लेखकों, फिल्मकारों और कलाकारों ने देश में बढ़ती असहिष्णुता और कुछ घटनाओं के विरोध में अपने पुरस्कार लौटाने का फैसला किया था। लगभग 10 साल पहले ‘अवॉर्ड वापसी’ मुद्दा उस समय देश की राजनीति और कला जगत में बड़ी बहस का विषय बन गया था।
स्वरा ने PM मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ कमेंट पर भी दिया बयान
स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी की ‘दिमागी नक्सल’ टिप्पणी पर निशाना साधते हुए स्वरा भास्कर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। स्वरा भास्कर ने कहा था, “दिमागी नक्सल इन्होंने खुद बनाया है। आलम यह है कि 1 घंटे के अंदर ही सोशल मीडिया पर ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ बन गई और देखते ही देखते उसके लाखों फॉलोअर्स भी आ गए। तो अब यह लोग अपनी कब्र खुद ही खोद रहे हैं, जो कि अच्छी बात है। आगे चलकर इनकी कब्र पर क्या लिखा जाएगा, यह भी ये खुद ही तय करके बता देंगे।”
स्वरा भास्कर भी सार्वजनिक मुद्दों और राजनीतिक मामलों पर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। इसी वजह से उनके बयानों पर अक्सर सोशल मीडिया पर बहस देखने को मिलती है। फिलहाल, उनके इस बयान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। जहां कुछ लोग इसे स्वरा का व्यंग्यात्मक बयान बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने इसी बहाने एक्ट्रेस पर निशाना साधा है।



BJP is digging its own grave : Swara Bhasker.