Parbhani के Borewell में फंसे 3 साल के बच्चे को 90 मिनट में सुरक्षित बाहर निकाला गया

Parbhani के Borewell में फंसे 3 साल के बच्चे को 90 मिनट में सुरक्षित बाहर निकाला गया

महाराष्ट्र के परभणी जिले में बुधवार को तीन साल का एक बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया था लेकिन आपात सेवा के कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर उसे महज 90 मिनट के भीतर बचा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अपराह्न करीब 1:15 बजे कौसाडी गांव में खेलते समय बोरवेल में गिरने के बाद अधियान शेख 15 फीट की गहराई पर फंस गया था।

बोरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’को बताया कि बचाव अभियान के लिए मिट्टी हटाने वाली मशीनों को तत्काल मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘राजस्व और पुलिस की टीम ने मिट्टी हटाने वाली कुछ मशीनों की मदद ली और खुले बोरवेल के दोनों तरफ गहरे गड्ढे खोदे। साथ ही, बोरवेल में एक रस्सी डाली गई और लड़के को ऊपर खींचा गया, जिससे वह 10 फुट की गहराई तक आ गया।’’
उन्होंने बताया कि इसके बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘बचाव अभियान करीब 90 मिनट तक चला। बच्चे को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *