शेखपुरा में बुधवार को समाहरणालय स्थित कृष्ण सभागार में जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्शदात्री समिति और त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त (DDC) राकेश कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें जिले में संचालित विभिन्न जन-कल्याणकारी और स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान साख-जमा अनुपात बढ़ाने और वित्तीय समावेशन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ तेजी लाएं बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, गव्य एवं मत्स्य विकास योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई। जीविका के स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज और ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के क्रियान्वयन में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए। सरकार के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करें
DDC राकेश कुमार ने बैंक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों और बैंकों में लंबित आवेदनों की त्वरित जांच की जाए और योग्य लाभार्थियों को तत्काल योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए।
उप विकास आयुक्त ने चेतावनी दी कि बैंक अपने स्तर पर लंबित आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले या बिना पूर्ण जानकारी के बैठकों में आने वाले अधिकारियों और बैंक शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रशासन और विभिन्न बैंकों के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें वरीय उपसमाहर्ता-सह-जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला विकास पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (विद्युत प्रमंडल), अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी और जिले की सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधक शामिल थे। शेखपुरा में बुधवार को समाहरणालय स्थित कृष्ण सभागार में जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्शदात्री समिति और त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त (DDC) राकेश कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें जिले में संचालित विभिन्न जन-कल्याणकारी और स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान साख-जमा अनुपात बढ़ाने और वित्तीय समावेशन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ तेजी लाएं बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, गव्य एवं मत्स्य विकास योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई। जीविका के स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज और ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के क्रियान्वयन में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए। सरकार के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करें
DDC राकेश कुमार ने बैंक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों और बैंकों में लंबित आवेदनों की त्वरित जांच की जाए और योग्य लाभार्थियों को तत्काल योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए।
उप विकास आयुक्त ने चेतावनी दी कि बैंक अपने स्तर पर लंबित आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले या बिना पूर्ण जानकारी के बैठकों में आने वाले अधिकारियों और बैंक शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रशासन और विभिन्न बैंकों के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें वरीय उपसमाहर्ता-सह-जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला विकास पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (विद्युत प्रमंडल), अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी और जिले की सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधक शामिल थे।

