सहरसा में हरियाली तीज का आयोजन:200 से ज्यादा महिलाएं जुटीं; झूला, डीजे-डांस और फन गेम्स से सजा महोत्सव

सहरसा में हरियाली तीज का आयोजन:200 से ज्यादा महिलाएं जुटीं; झूला, डीजे-डांस और फन गेम्स से सजा महोत्सव

सहरसा में मारवाड़ी युवा मंच शाखा और मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। शहर के पूजा रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर मारवाड़ी संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन किया। महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद गीत-संगीत, झूला, डीजे एवं नृत्य, फन गेम्स और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथियों ने की आयोजन की सराहना कार्यक्रम में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजेश यादुका, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष उमा डोकानिया, श्री खाटू श्याम भक्त मंडल के उपाध्यक्ष गोपाल दहलान और दीपक पंसारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकजुटता के साथ समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजन में मंच के सदस्यों की सक्रिय भूमिका मारवाड़ी युवा मंच सहरसा शाखा के अध्यक्ष आदित्य मित्तल और निवर्तमान अध्यक्ष निकुन तुलस्यान सहित शाखा के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। संस्कृति शाखा की सदस्यों ने भी कार्यक्रम के संचालन और विभिन्न गतिविधियों में सहयोग किया। सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखना उद्देश्य आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाना, मारवाड़ी समाज की सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखना और आपसी प्रेम, सौहार्द तथा सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना था। प्रायोजकों और सहयोगकर्ताओं का जताया आभार कार्यक्रम की सफलता में होटल पीआरडी पैलेस, दहलान स्टोर्स, जय श्री आयरन एंड स्टील, विजय एंटरप्राइजेज, एसएनजी प्रोडक्ट्स, बालाजी फुटवेयर, शाह एजेंसीज, टीवीएस सत्यम शिवम कश्यप ब्रदर्स ऑटोमोबाइल, एम/एस कुबेर ट्रेडिंग एंड कंपनी, बालाजी चूड़ी घर और गौरव अग्रवाल सहित कई प्रायोजकों का सहयोग रहा। आयोजक मंच ने सभी अतिथियों, प्रायोजकों, सहयोगकर्ताओं, सदस्यों और कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। सहरसा में मारवाड़ी युवा मंच शाखा और मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। शहर के पूजा रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर मारवाड़ी संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन किया। महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद गीत-संगीत, झूला, डीजे एवं नृत्य, फन गेम्स और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथियों ने की आयोजन की सराहना कार्यक्रम में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजेश यादुका, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष उमा डोकानिया, श्री खाटू श्याम भक्त मंडल के उपाध्यक्ष गोपाल दहलान और दीपक पंसारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकजुटता के साथ समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजन में मंच के सदस्यों की सक्रिय भूमिका मारवाड़ी युवा मंच सहरसा शाखा के अध्यक्ष आदित्य मित्तल और निवर्तमान अध्यक्ष निकुन तुलस्यान सहित शाखा के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। संस्कृति शाखा की सदस्यों ने भी कार्यक्रम के संचालन और विभिन्न गतिविधियों में सहयोग किया। सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखना उद्देश्य आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाना, मारवाड़ी समाज की सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखना और आपसी प्रेम, सौहार्द तथा सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना था। प्रायोजकों और सहयोगकर्ताओं का जताया आभार कार्यक्रम की सफलता में होटल पीआरडी पैलेस, दहलान स्टोर्स, जय श्री आयरन एंड स्टील, विजय एंटरप्राइजेज, एसएनजी प्रोडक्ट्स, बालाजी फुटवेयर, शाह एजेंसीज, टीवीएस सत्यम शिवम कश्यप ब्रदर्स ऑटोमोबाइल, एम/एस कुबेर ट्रेडिंग एंड कंपनी, बालाजी चूड़ी घर और गौरव अग्रवाल सहित कई प्रायोजकों का सहयोग रहा। आयोजक मंच ने सभी अतिथियों, प्रायोजकों, सहयोगकर्ताओं, सदस्यों और कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *