नर्मदापुरम में कृषि विस्तार अधिकारियों की हड़ताल का तीसरा दिन:50 से अधिक लोग धरने पर, ई-अटेंडेंस खत्म करने समेत 3 मांगें

नर्मदापुरम में कृषि विस्तार अधिकारियों की हड़ताल का बुधवार को तीसरा दिन है। वे उपसंचालक कृषि कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं। अधिकारियों ने तीन मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। काम बंद होने से खेतों में होने वाले विभागीय काम भी प्रभावित हो रहे हैं। कृषि विस्तार अधिकारी संघ के आंदोलन के तहत जिले के करीब 50 अधिकारी हड़ताल पर हैं। संघ का कहना है कि उनके काम में खेतों और गांवों में जाकर किसानों से मिलना शामिल है। काम बंद होने से मैदानी दौरे और दूसरे विभागीय काम प्रभावित हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष विकास पटेल और रामनाथ चंदेले ने बताया कि eHRMS में ऑनलाइन हाजिरी को लेकर परेशानी है। कई लोगों को दूसरे गांवों का भी काम दिया गया है। लेकिन ऐप में हाजिरी की लोकेशन को लेकर दिक्कत आती है।
उनका कहना है कि अधिकारी जिस गांव में काम करने जाते हैं, वहां कई बार हाजिरी नहीं लग पाती। इससे उनकी गैरहाजिरी लग जाती है। कई जगह जिस गांव को मुख्यालय बनाया गया है, वहां न ऑफिस है और न रहने की सरकारी व्यवस्था। इससे खासकर महिला अधिकारियों को परेशानी होती है। संघ का यह भी कहना है कि हाजिरी का समय तय है, जबकि अधिकारियों का काम फील्ड में होता है। 21 को भोपाल जाने की तैयारी संघ के अनुसार अधिकारी 20 अगस्त तक उपसंचालक कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगे। इस दौरान सरकार ने मांगों पर फैसला नहीं लिया तो 21 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर भोपाल में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *