WTC Points Table: श्रीलंका से जीत के बाद भारत की स्थिति सुधरी; बदला फाइनल में पहुंचने का समीकरण, देखें WTC पॉइंट्स टेबल

WTC Points Table: श्रीलंका से जीत के बाद भारत की स्थिति सुधरी; बदला फाइनल में पहुंचने का समीकरण, देखें WTC पॉइंट्स टेबल

गॉल टेस्ट जीतने के बाद भारत 10 मैचों में पांच जीत, चार हार और एक ड्रॉ के साथ पांचवें स्थान पर है। उसके खाते में 64 अंक हैं और पॉइंट्स प्रतिशत 53.33 है। 

WTC Points Table After India vs Srilanka, 1st Test: भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रनों से हरा दिया है। गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत से मिले 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम दूसरी पारी में 206 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से बढ़त बना ली है।

भारत की स्थिति में मामूली सुधार

इस जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में भारत ने अपनी स्थिति में मामूली सुधार किया है। इस डबल्यूटीसी साइकिल में खेले गए 10 टेस्ट मैचों में भारत की यह पांचवीं जीत है। उनका पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 48.14 से थोड़ा बढ़कर 53.33 हो गया है। हालांकि उनकी रैंक में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वे अब भी पांचवे नंबर पर ही हैं। वहीं श्रीलंका पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर बना हुआ है, लेकिन पांच मैचों में अपनी दूसरी हार के साथ उनका पॉइंट्स प्रतिशत गिरकर 33.33 हो गया है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अपडेटेड अंक तालिका

रैंक टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक अंक
प्रतिशत
1 ऑस्ट्रेलिया 9 7 2 0 84 77.78%
2 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 36 75.00%
3 न्यूजीलैंड 6 4 1 1 52 72.22%
4 बांग्लादेश 5 3 1 1 40 66.67%
5 भारत 10 5 4 1 64 53.33%
6 श्रीलंका 5 1 2 2 20 33.33%
7 इंग्लैंड 13 4 8 1 38 24.36%
8 पाकिस्तान 6 2 4 0 16 22.22%
9 वेस्टइंडीज 12 2 8 2 30 20.83%

WTC फ़ाइनल की राह मुश्किल

न्यूज़ीलैंड में दो टेस्ट मैच खेलने से पहले भारत को इस सीरीज़ में एक और टेस्ट खेलना है। उनका यह साइकल अगले साल ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ घरेलू मैदान पर होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी सीरीज़ के साथ पूरा होगा। गॉल टेस्ट के बाद भारत के इस विश्व टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में अब आठ मुकाबले बाकी हैं। भारत को ये सभी मुकाबले बेहद अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि टीम पहले ही चार मैच गंवा चुकी है। भारत को अगर फाइनल में जगह बनानी है तो बचे हुए कम से कम सात या छह मुक़ाबले जीतने होंगे।

ऑस्ट्रेलिया टॉप पर मौजूद

ऑस्ट्रेलिया डबल्यूटीसी की अंक तालिका में टॉप पर बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने अबतक खेले गए 9 मैचों में 7 मुक़ाबले जीते हैं। वह 84 अंक और 77.77 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। दूसरे नंबर पर चार मैचों में तीन जीतकर 75 विनिंग प्रतिशत के साथ दक्षिण अफ्रीका है। न्यूजीलैंड छह मैचों में चार जीतकर 72.22 विनिंग प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं बांग्लादेश पांच मैचों में तीन जीतकर 66.67 विनिंग प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *