कानपुर देहात के अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में बुधवार को सांसद देवेंद्र सिंह भोले के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए। भौती, कानपुर नगर से सुबह 10 बजे शुरू हुई यात्रा रायपुर और रनियां होते हुए आगे बढ़ी। जैसे-जैसे काफिला आगे बढ़ा, वाहनों की संख्या बढ़ती गई। रनियां में नेशनल हाईवे पर स्थानीय लोगों ने सांसद का क्रेन से विशाल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कानपुर-इटावा हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सांसद देवेंद्र सिंह भोले इस दौरान ओपन जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। उनके काफिले में सैकड़ों वाहन शामिल हो गए थे। जाम की स्थिति बनने पर सांसद खुद माइक से लोगों से वाहनों को एक तरफ करने और दूसरे वाहनों के लिए रास्ता देने की अपील करते दिखाई दिए। यात्रा के दौरान कई जगह समर्थकों ने बाइक और वाहनों से सांसद का स्वागत किया। ओपन जीप में चढ़े समर्थक, सांसद ने टोका यात्रा के दौरान कुछ समर्थक सांसद की ओपन जीप पर चढ़ गए। इस पर सांसद ने उन्हें नीचे उतरने के लिए कहा। सांसद ने मजाकिया अंदाज में समर्थकों से कहा- “बेटा, नीचे उतर जाओ, गाड़ी टूट जाएगी। हमारे पास पैसे नहीं हैं।” सांसद की यह बात यात्रा के दौरान चर्चा का विषय बन गई। इसके बाद समर्थक जीप से नीचे उतर गए। भौती से रवाना हुआ काफिला रायपुर सीमा तक पहुंचा तो स्थानीय लोग भी तिरंगा यात्रा में जुड़ते चले गए। रनियां पहुंचते-पहुंचते यात्रा ने बड़ा रूप ले लिया। यहां कस्बे के लोगों ने नेशनल हाईवे पर क्रेन की मदद से सांसद को विशाल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़क के आसपास मौजूद रहे। काफिले में शामिल वाहनों पर तिरंगे लगे थे। डीजे पर देशभक्ति के गीत बज रहे थे और समर्थक हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में आगे बढ़ रहे थे। वाहनों की बढ़ती संख्या से हाईवे पर लगा जाम रनियां में स्वागत के बाद काफिले में सैकड़ों वाहन शामिल हो गए। वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण कानपुर-इटावा हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। सांसद ने खुद माइक संभालकर लोगों से सड़क पर वाहनों को व्यवस्थित तरीके से चलाने और अन्य वाहनों के लिए रास्ता छोड़ने की अपील की। सांसद कई जगह बाइक सवार समर्थकों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते और स्वागत के लिए आभार जताते नजर आए। यात्रा में शामिल लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह दिखाई दिया। अकबरपुर, रूरा और शिवली होते हुए बाघपुर में समापन तिरंगा यात्रा का अगला पड़ाव दोपहर करीब 12 बजे अकबरपुर था। इसके बाद काफिला मंडी समिति रूरा की ओर बढ़ा। रूरा कस्बे से होते हुए यात्रा शिवली बाजार पहुंचेगी और शाम करीब 3:30 बजे बाघपुर में इसका समापन प्रस्तावित है। सांसद ने यात्रा को राष्ट्रगौरव और जनभागीदारी से जोड़ते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की थी। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने काफिले का स्वागत किया।

