बिहार का सबसे बड़ा मेगा जॉब फेयर शुरू:पटना के ज्ञान भवन में 112 कंपनियां लेंगी इंटरव्यू, 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का टारगेट

बिहार का सबसे बड़ा मेगा जॉब फेयर शुरू:पटना के ज्ञान भवन में 112 कंपनियां लेंगी इंटरव्यू, 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का टारगेट

बिहार सरकार की ओर से अब तक का सबसे बड़ा ‘मेगा जॉब फेयर-2026’ बुधवार से पटना के ज्ञान भवन में शुरू हो गया। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग और बिहार कौशल विकास मिशन की ओर से पांच दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इसमें 20 हजार से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। रोजगार मेला 23 अगस्त तक चलेगा। यहां रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक युवा अलग-अलग कंपनियों में नौकरी के लिए इंटरव्यू दे सकेंगे। ज्ञान भवन में आज सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में लोग नौकरी के लिए पहुंच रहे है। सभी की हाजिरी लगाई जा रही है फिर उन्हें टोकन दिया जा रहा है। जिसके बाद छात्र अपने इच्छानुसार कंपनी में बात कर सकते है और इंटरव्यू दे सकते है। ‘मेगा जॉब फेयर-2026’ की तस्वीरें… मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे उद्घाटन मेगा जॉब फेयर का औपचारिक उद्घाटन युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे। राज्य सरकार की ओर से इस रोजगार मेले को युवाओं को निजी क्षेत्र में सीधे रोजगार से जोड़ने की बड़ी पहल के तौर पर देखा जा रहा है। इस मेले में युवाओं को एक ही जगह पर कई बड़ी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन और इंटरव्यू देने का अवसर मिलेगा। सरकार का दावा है कि कई पदों के लिए बिना लिखित परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के आधार पर ऑन-द-स्पॉट भर्ती की जाएगी। 112 से ज्यादा बड़ी कंपनियां ले रहीं हिस्सा रोजगार मेले में 112 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार युवाओं का चयन करेंगी। इनमें बैंकिंग, फाइनेंस, रिटेल, ई-कॉमर्स, आईटी, लॉजिस्टिक्स और अन्य क्षेत्रों की कंपनियां शामिल हैं। 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक को मौका मेगा जॉब फेयर में केवल ग्रेजुएट युवाओं को ही नहीं, बल्कि अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को भी नौकरी का मौका मिलेगा। कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा 12वीं पास, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, आईटीआई और डिप्लोमा धारक युवा भी अपनी योग्यता और अनुभव के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए इंटरव्यू दे सकते हैं। नौकरी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों से किसी तरह का आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यानी युवा पूरी तरह नि:शुल्क इस रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, मेले में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। बिना ऑनलाइन पंजीकरण के किसी भी उम्मीदवार को ज्ञान भवन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कैसे करें रजिस्ट्रेशन? रोजगार मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक युवाओं को सबसे पहले बिहार सरकार के रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। उम्मीदवार अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मिलने वाली रजिस्ट्रेशन स्लिप को सुरक्षित रखना जरूरी है। उम्मीदवार इसे मोबाइल में डिजिटल कॉपी के रूप में रख सकते हैं या इसका प्रिंट निकालकर मेले में अपने साथ ले जा सकते हैं। इंटरव्यू के समय ये दस्तावेज साथ लाएं मेले में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ लेकर जाना होगा। इनमें शामिल हैं— उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी दस्तावेज व्यवस्थित तरीके से लेकर जाएं, ताकि इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। बिहार सरकार की ओर से अब तक का सबसे बड़ा ‘मेगा जॉब फेयर-2026’ बुधवार से पटना के ज्ञान भवन में शुरू हो गया। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग और बिहार कौशल विकास मिशन की ओर से पांच दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इसमें 20 हजार से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। रोजगार मेला 23 अगस्त तक चलेगा। यहां रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक युवा अलग-अलग कंपनियों में नौकरी के लिए इंटरव्यू दे सकेंगे। ज्ञान भवन में आज सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में लोग नौकरी के लिए पहुंच रहे है। सभी की हाजिरी लगाई जा रही है फिर उन्हें टोकन दिया जा रहा है। जिसके बाद छात्र अपने इच्छानुसार कंपनी में बात कर सकते है और इंटरव्यू दे सकते है। ‘मेगा जॉब फेयर-2026’ की तस्वीरें… मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे उद्घाटन मेगा जॉब फेयर का औपचारिक उद्घाटन युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे। राज्य सरकार की ओर से इस रोजगार मेले को युवाओं को निजी क्षेत्र में सीधे रोजगार से जोड़ने की बड़ी पहल के तौर पर देखा जा रहा है। इस मेले में युवाओं को एक ही जगह पर कई बड़ी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन और इंटरव्यू देने का अवसर मिलेगा। सरकार का दावा है कि कई पदों के लिए बिना लिखित परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के आधार पर ऑन-द-स्पॉट भर्ती की जाएगी। 112 से ज्यादा बड़ी कंपनियां ले रहीं हिस्सा रोजगार मेले में 112 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार युवाओं का चयन करेंगी। इनमें बैंकिंग, फाइनेंस, रिटेल, ई-कॉमर्स, आईटी, लॉजिस्टिक्स और अन्य क्षेत्रों की कंपनियां शामिल हैं। 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक को मौका मेगा जॉब फेयर में केवल ग्रेजुएट युवाओं को ही नहीं, बल्कि अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को भी नौकरी का मौका मिलेगा। कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा 12वीं पास, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, आईटीआई और डिप्लोमा धारक युवा भी अपनी योग्यता और अनुभव के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए इंटरव्यू दे सकते हैं। नौकरी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों से किसी तरह का आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यानी युवा पूरी तरह नि:शुल्क इस रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, मेले में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। बिना ऑनलाइन पंजीकरण के किसी भी उम्मीदवार को ज्ञान भवन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कैसे करें रजिस्ट्रेशन? रोजगार मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक युवाओं को सबसे पहले बिहार सरकार के रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। उम्मीदवार अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मिलने वाली रजिस्ट्रेशन स्लिप को सुरक्षित रखना जरूरी है। उम्मीदवार इसे मोबाइल में डिजिटल कॉपी के रूप में रख सकते हैं या इसका प्रिंट निकालकर मेले में अपने साथ ले जा सकते हैं। इंटरव्यू के समय ये दस्तावेज साथ लाएं मेले में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ लेकर जाना होगा। इनमें शामिल हैं— उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी दस्तावेज व्यवस्थित तरीके से लेकर जाएं, ताकि इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *