भारत 600वें टेस्ट में जीता, श्रीलंका 165 रन से हारा:मानव सुथार ने मैच में 10 विकेट लिए; देवदत्त पडिक्कल का शतक

भारत 600वें टेस्ट में जीता, श्रीलंका 165 रन से हारा:मानव सुथार ने मैच में 10 विकेट लिए; देवदत्त पडिक्कल का शतक

भारत ने श्रीलंका को गॉल टेस्ट में 165 रन से हराकर अपना 600वां टेस्ट जीत लिया। इसी के साथ टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरा मैच 23 अगस्त से खेला जाएगा। बुधवार को 372 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की जीत के हीरो स्पिनर मानव सुथार रहे। उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट लिए। सुथार ने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की पारी खेली थी। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई और भारत को 178 रन की बढ़त मिली। भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 372 रन का टारगेट रखा था। मैच का स्कोरकार्ड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *