मधेपुरा में 22 अगस्त को संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय जॉब कैंप लगाया जाएगा। कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें निजी कंपनी स्वतंत्रा माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एसएफओ (स्वतंत्रा फील्ड ऑफिसर) के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी लरविन कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पदों पर केवल पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को 12,500 रुपए मासिक वेतन मिलेगा। ओरिजिनल सर्टिफिकेट का फोटोकॉपी साथ लाना होगा इसके अलावा पीएफ, ईएसआई, इंसेंटिव और फ्यूल की सुविधा भी कंपनी की ओर से दी जाएगी। नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की जॉब लोकेशन मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया और अररिया जिले में रहेगी। बिहार के किसी भी जिला नियोजनालय में एनसीएस पोर्टल पर निबंधित योग्य अभ्यर्थी इस जॉब कैंप में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को किसी अलग जिले में निबंधन कराने की जरूरत नहीं होगी। मौके का फायदा उठाने की अपील जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आधार कार्ड या वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा और सभी मूल प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति साथ लानी होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर संयुक्त श्रम भवन पहुंचना होगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियोजन की शर्तों और चयन प्रक्रिया के लिए संबंधित नियोक्ता स्वयं जिम्मेदार होगा। जिला नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में रहेगा। उन्होंने योग्य युवाओं से जॉब कैंप में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। मधेपुरा में 22 अगस्त को संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय जॉब कैंप लगाया जाएगा। कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें निजी कंपनी स्वतंत्रा माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एसएफओ (स्वतंत्रा फील्ड ऑफिसर) के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी लरविन कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पदों पर केवल पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को 12,500 रुपए मासिक वेतन मिलेगा। ओरिजिनल सर्टिफिकेट का फोटोकॉपी साथ लाना होगा इसके अलावा पीएफ, ईएसआई, इंसेंटिव और फ्यूल की सुविधा भी कंपनी की ओर से दी जाएगी। नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की जॉब लोकेशन मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया और अररिया जिले में रहेगी। बिहार के किसी भी जिला नियोजनालय में एनसीएस पोर्टल पर निबंधित योग्य अभ्यर्थी इस जॉब कैंप में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को किसी अलग जिले में निबंधन कराने की जरूरत नहीं होगी। मौके का फायदा उठाने की अपील जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आधार कार्ड या वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा और सभी मूल प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति साथ लानी होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर संयुक्त श्रम भवन पहुंचना होगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियोजन की शर्तों और चयन प्रक्रिया के लिए संबंधित नियोक्ता स्वयं जिम्मेदार होगा। जिला नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में रहेगा। उन्होंने योग्य युवाओं से जॉब कैंप में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

