Natal Teeth: जन्म लेते ही बच्चे के मुंह में दांत! क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है नेटल टीथ और कब हो सकती है चिंता की बात?

Natal Teeth: जन्म लेते ही बच्चे के मुंह में दांत! क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है नेटल टीथ और कब हो सकती है चिंता की बात?

Natal Teeth Symptoms: आमतौर पर बच्चों के पहले दांत जन्म के 6 महीने बाद निकलना शुरू होते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बच्चा पैदा होते ही मुंह में एक या दो दांतों के साथ जन्म लेता है। यह देखकर माता-पिता और घर वाले हैरान और परेशान हो जाते हैं। वेबएमडी (WebMD) के अनुसार, नवजात शिशु के मुंह में जन्म के समय ही दिखने वाले इन दांतों को मेडिकल भाषा में Natal Teeth (नेटल टीथ) कहा जाता है। लगभग हर 2,000 शिशुओं में से एक शिशु जन्म से ही दांतों के साथ पैदा होता है। आइए जानते हैं कि ये दांत क्यों निकलते हैं, क्या ये खतरनाक हैं और इसमें कब चिंता करने की जरूरत होती है।

क्या होते हैं Natal Teeth?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, जो दांत बच्चा अपने साथ जन्म के वक्त लेकर पैदा होता है, उन्हें Natal Teeth कहते हैं। यह कोई बहुत आम बात नहीं है। ज्यादातर मामलों में ये दांत बच्चे के निचले मसूड़े (Bottom Gum) पर सामने की तरफ होते हैं। एक बात समझ लेना बहुत जरूरी है कि ये कोई अतिरिक्त (Extra) दांत नहीं होते। ज्यादातर मामलों में ये बच्चे के वही दूध के दांत (Primary Teeth) होते हैं जो समय से बहुत पहले निकल आते हैं।

बच्चे के मुंह में जन्म से ही दांत क्यों निकल आते हैं?

नेटल टीथ निकलने की कोई एक सटीक वजह हमेशा नहीं होती, लेकिन इसके पीछे ये मुख्य कारण हो सकते हैं;

  • आनुवंशिकता (Genetic Reasons)।
  • मसूड़ों की बनावट।
  • न्यूट्रिशन और हेल्थ कंडीशन।

नेटल टीथ से क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं?

ज्यादातर नेटल टीथ से कोई बड़ी समस्या नहीं होती, लेकिन कुछ मामलों में ये परेशानियां पैदा कर सकते हैं;

कब होती है चिंता की बात और डॉक्टर को कब दिखाएं?

  • दांत बहुत ज्यादा हिल रहा हो।
  • दूध पिलाने में बहुत परेशानी आ रही हो।
  • बच्चे की जीभ पर घाव बनने लगे हों।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *