SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी:3522 पदों के मुकाबले 3515 अभ्यर्थियों को मिला अस्थायी आवंटन

SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी:3522 पदों के मुकाबले 3515 अभ्यर्थियों को मिला अस्थायी आवंटन

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा यानी CHSL 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 3522 रिक्तियों के मुकाबले 3515 अभ्यर्थियों का प्रथम चरण का अस्थायी पद आवंटन भी घोषित किया गया है। आयोग ने गैर-ज्वाइनिंग से खाली होने वाले पदों को भरने के लिए स्लाइडिंग मैकेनिज्म लागू किया है। स्लाइडिंग प्रक्रिया के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 20 से 22 अगस्त 2026 के बीच आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन कर केंद्र, तारीख और स्लॉट चुनना होगा। यह प्रक्रिया संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के शहरों में 1 से 3 सितंबर 2026 तक होगी। इसमें अभ्यर्थियों की शारीरिक उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। 13,395 अभ्यर्थियों ने दी थी पदों की वरीयता CHSL 2025 के टियर-1 का परिणाम 27 फरवरी 2026 को जारी हुआ था। इसके बाद टियर-2 परीक्षा 10 और 22 अप्रैल को आयोजित की गई। टियर-2 में सफल अभ्यर्थियों से 19 से 25 जून तक ऑनलाइन पद और विभाग की वरीयता मांगी गई थी। इस दौरान कुल 13,395 अभ्यर्थियों ने अपनी वरीयता दर्ज की थी। प्रथम चरण के अस्थायी आवंटन के लिए टियर-2 के सेक्शन-I और II में प्राप्त अंकों को आधार बनाया गया। वहीं सेक्शन-III और IV में आयोग के निर्धारित क्वालिफाइंग मानक पूरा करना जरूरी था। सेक्शन-I, II और III में यूआर के लिए न्यूनतम 30%, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 25% और अन्य श्रेणियों के लिए 20% अंक निर्धारित थे। EWS के 337 और OBC के 766 अभ्यर्थी चयनित आयोग के आंकड़ों के मुताबिक यूआर वर्ग से 1674, ओबीसी से 766, एससी से 487, ईडब्ल्यूएस से 337 और एसटी से 251 अभ्यर्थियों की सिफारिश की गई है। क्षैतिज श्रेणियों में ईएसएम के 300, ओएच के 35, एचएच के 42, वीएच के 39 और पीडब्ल्यूडी-अन्य के 37 अभ्यर्थी शामिल हैं। कुल 3515 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से पद आवंटित किए गए हैं। LDC/JSA और DEO समेत इन पदों पर मिला आवंटन पहले चरण में LDC/JSA, जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट और DEO/DEO ग्रेड ‘A’ जैसे पदों का आवंटन किया गया है। इन पदों पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्तियां होनी हैं। आयोग ने विभाग और पद कोड के अनुसार विस्तृत आवंटन और अंतिम चयनित अभ्यर्थी के अंक भी जारी किए हैं। L16 कोड वाले LDC/JSA पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र थे। 8 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका, 12 डिबार आयोग ने 8 अभ्यर्थियों के परिणाम रोक दिए हैं, जबकि एक अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है। इसके अलावा 12 अभ्यर्थियों को CHSL 2025 परीक्षा से डिबार किया गया है। 1 से 3 सितंबर तक होगी स्लाइडिंग प्रक्रिया आयोग के मुताबिक स्लाइडिंग प्रक्रिया का उद्देश्य रिक्तियों को अधिकतम भरना और अभ्यर्थियों के पद पर नियुक्ति नहीं लेने के कारण खाली रह जाने वाली सीटों का उपयोग करना है। निर्धारित प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को 20 से 22 अगस्त तक ऑनलाइन स्लॉट चुनना होगा। स्लाइडिंग के लिए तय तारीख और स्थान पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को अनुपस्थित माना जाएगा और उन्हें अंतिम परिणाम में शामिल नहीं किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *