यूपी में एडेड कॉलेजों में प्रिंसिपल की भर्ती:आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 27 अगस्त तक कर सकेंगे अप्लाई

यूपी में एडेड कॉलेजों में प्रिंसिपल की भर्ती:आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 27 अगस्त तक कर सकेंगे अप्लाई

प्रदेशभर के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने अभ्यर्थियों को आवेदन और शुल्क जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। अब अभ्यर्थी 27 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित थी। आयोग ने विज्ञापन संख्या 02/2026 में संशोधन करते हुए आवेदन में सुधार की तारीख भी बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 30 अगस्त तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। हालांकि लिखित परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा 24 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। 21 जुलाई को जारी हुआ था भर्ती का विज्ञापन यूपीईएसएससी ने प्राचार्य भर्ती का विज्ञापन 21 जुलाई 2026 को जारी किया था। इसके तहत प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त सहशिक्षा और महिला महाविद्यालयों में रिक्त प्राचार्य पदों को भरा जाना है। आवेदन की समयसीमा बढ़ने से उन अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो किसी कारण से पहले निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाए थे। लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू से होगा चयन प्राचार्य पदों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। आयोग की ओर से लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम भी जारी किया जा चुका है। आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाए जाने के बावजूद परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया गया है। लिखित परीक्षा 24 सितंबर को ही आयोजित की जाएगी। आवेदन से पहले OTR जरूरी प्राचार्य भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को पहले OTR की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, इसके बाद ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जरूर पढ़ लें। इसमें पात्रता, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान, वर्गवार पद, आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों की जानकारी दी गई है। अभ्यर्थियों को अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के बाद ही आवेदन करने को कहा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *