कोलकाता के होटल में आग, 9 की मौत, 6 घायल:जान गंवाने वालों में बांग्लादेशी भी शामिल, इलाज कराने आए थे

कोलकाता के होटल में आग, 9 की मौत, 6 घायल:जान गंवाने वालों में बांग्लादेशी भी शामिल, इलाज कराने आए थे

कोलकाता के एक होटल में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं छह लोग घायल हैं। फ्री स्कूल स्ट्रीट स्थित होटल ताइबा में आग लगने के समय ज्यादातर लोग सो रहे थे। इस दौरान पूरे होटल में धुआं फैल गया, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मृतकों में कुछ बांग्लादेशी भी हैं जो यहां इलाज कराने आए थे। फायर सर्विस डिपार्टमेंट का मुख्यालय होटल के नजदीक ही है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे होटल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने सीढ़ियों की मदद से होटल की खिड़कियों को तोड़ा और अंदर फंसे 28 लोगों को बाहर निकाला। उन्हें कोलकाता के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें… फ्री स्कूल स्ट्रीट इलाके में रुकते हैं बांग्लादेशी कोलकाता के फ्री स्कूल स्ट्रीट पर कई होटल हैं, जहां बांग्लादेश से इलाज कराने और अन्य कामों के लिए आने वाले लोग रुकते हैं। मृतकों में बांग्लादेशी नागरिकों के अलावा मेघालय और पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के रहने वाले लोग भी शामिल हैं। आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। 17 अगस्त: बीरभूम के होटल में आग से 9 की मौत, शॉर्ट सर्किट से हादसा पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर के पास एक होटल में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने की आशंका है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… कोलकाता की सरकारी बिल्डिंग में आग, 4 हजार EVM जलीं, मंत्री बोले- 10 सीटों पर इस्तेमाल हुईं पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक सरकारी बिल्डिंग में आग लगने से करीब 4 हजार EVM जल गईं। ये मशीनें इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में 10 सीटों पर इस्तेमाल की गई थीं। घटना के बाद TMC ने चुनाव आयोग से सवाल किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *