TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, छात्र बोले- आंदोलन खत्म नहीं होगा:PT-Mains हटे, डोमिसाइल पॉलिसी लागू हो; बिहार स्टूडेंट यूनियन ने सम्राट को लिखा लेटर

TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, छात्र बोले- आंदोलन खत्म नहीं होगा:PT-Mains हटे, डोमिसाइल पॉलिसी लागू हो; बिहार स्टूडेंट यूनियन ने सम्राट को लिखा लेटर

बिहार सरकार ने TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्रों की मांग है कि TRE-4 में सिर्फ एक ही परीक्षा होनी चाहिए। वे PT और Mains परीक्षा नहीं देना चाहते हैं। उनका कहना है कि सरकार को जो भी नया प्रयोग करना है, वह TRE-5 से करे। इसके अलावा अभ्यर्थी TRE-4 में डोमिसाइल पॉलिसी लागू करने की भी मांग कर रहे हैं। इस बीच बिहार स्टूडेंट यूनियन की ओर से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा गया है। इसमें TRE-4 में एकल परीक्षा कराने समेत कई मांगें रखी गई हैं। स्टूडेंट यूनियन ने CM को लिखे पत्र में कहा है- TRE-4 के विज्ञापन को लेकर पिछले दो साल से शिक्षा विभाग और बिहार सरकार की ओर से आश्वासन दिया जा रहा है। 15 लाख से अधिक अभ्यर्थी काफी हताश, परेशान और निराश हैं। उनकी मांगें पूरी की जाएं। सैकड़ो की संख्या में अभ्यर्थी रात भर गर्दनीबाग धरना स्थल पर बैठे TRE-4 और अन्य लंबित परीक्षाओं की मांग को लेकर छात्र कई दिनों से पटना के गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ पर बैठे हैं। छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र सत्याग्रह कर रहे हैं। छात्र नेता दिलीप के साथ सैकड़ो की संख्या में अभ्यर्थी रात भर गर्दनीबाग धरना स्थल पर ही रहेंगे। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि जैसे ही आज हम लोगों ने प्रदर्शन की शुरुआत की तो TRE 4 का विज्ञापन जारी कर दिया गया। इस विज्ञापन को लेकर मैं जेल भी गया, मेरे साथ वहां मारपीट की गई हमारी मांग अभी पूरी नहीं हुई है। विज्ञापन जारी हो गया है, लेकिन दो परीक्षा की बात कही गई है। TRE 4 में PT और MAINS की बात कही गई है। नेगेटिव मार्किंग कर दी गई है। जबकि TRE 1, 2 और 3 में ऐसा नहीं था। जो भी एक्सपेरिमेंट करना है वो TRE-5 से कीजिए। PT और MAINS के नाम पर इसको 4 साल लटका दिया जायेगा। TRE-5 में जो भी बदलाव करना है, इसका नोटिस अभी जारी करिए,
ताकि अभ्यर्थी उस तरह से उसकी तैयारी करें। BSSC की ओर से एग्जाम का डेट जल्द जारी होना चाहिए। प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें देखिए… आज तेजस्वी का राजभवन मार्च वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज गांधी मैदान से राजभवन तक पैदल मार्च करेंगे। तेजस्वी मंगलवार को धरने पर बैठे छात्रों से मिलने गर्दनीबाग पहुंचे। छात्रों से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा, “कल राजभवन मार्च में आप लोगों का भी मुद्दा हम उठाएंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन के दौरान बिहार के कई जिलों में छात्रों पर लाठीचार्ज और गोलीबारी की गई, लेकिन अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई है। TRE-4 से PT-MAINS हटाने की मांग छात्रों की सबसे बड़ी मांग TRE-4 में सिर्फ एक परीक्षा कराने की है। बिहार स्टूडेंट यूनियन ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि TRE-4 में पहले की तरह एक ही परीक्षा हो और निगेटिव मार्किंग को हटाया जाए। छात्रों का कहना है कि TRE-4 पहले ही काफी देर से हो रही है, ऐसे में इसमें PT और MAINS जैसी दो स्टेप पर परीक्षा कराना करना उचित नहीं होगा। सरकार कोई नया प्रयोग करना चाहती है तो उसे TRE-5 से लागू किया जाए। छात्र नेताओं का आरोप है कि पेपर लीक रोकने के नाम पर PT और MAINS की व्यवस्था की बात कही जा रही है, लेकिन इससे पहले भी PT, MAINS और इंटरव्यू वाली परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 66वीं, 67वीं और 70वीं में भी पेपर लीक हुआ’ आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना है कि BPSC की 66वीं, 67वीं और 70वीं जैसी परीक्षाओं में PT और Mains की व्यवस्था होने के बावजूद पेपर लीक के मामले सामने आए। ऐसे में सिर्फ परीक्षा के चरण बढ़ाने से पेपर लीक की समस्या का समाधान नहीं होगा। छात्रों का कहना है कि TRE-4 में एकल परीक्षा होनी चाहिए और नए प्रयोग TRE-5 से किए जाएं। 32,388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती TRE-4 के तहत 32,388 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी और अभ्यर्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, अभी परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई है। छात्रों का कहना है कि विज्ञापन जारी होने के बावजूद उनकी मुख्य मांगों का समाधान नहीं हुआ है। गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन छात्र न्याय सत्याग्रह TRE-4 और अन्य लंबित परीक्षाओं की मांग को लेकर छात्र मंगलवार से पटना के गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ पर बैठे हैं। छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी धरना दे रहे हैं। छात्रों का कहना है कि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी आंदोलन समाप्त नहीं होगा, क्योंकि उनकी प्रमुख मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं। बिहार सरकार ने TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्रों की मांग है कि TRE-4 में सिर्फ एक ही परीक्षा होनी चाहिए। वे PT और Mains परीक्षा नहीं देना चाहते हैं। उनका कहना है कि सरकार को जो भी नया प्रयोग करना है, वह TRE-5 से करे। इसके अलावा अभ्यर्थी TRE-4 में डोमिसाइल पॉलिसी लागू करने की भी मांग कर रहे हैं। इस बीच बिहार स्टूडेंट यूनियन की ओर से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा गया है। इसमें TRE-4 में एकल परीक्षा कराने समेत कई मांगें रखी गई हैं। स्टूडेंट यूनियन ने CM को लिखे पत्र में कहा है- TRE-4 के विज्ञापन को लेकर पिछले दो साल से शिक्षा विभाग और बिहार सरकार की ओर से आश्वासन दिया जा रहा है। 15 लाख से अधिक अभ्यर्थी काफी हताश, परेशान और निराश हैं। उनकी मांगें पूरी की जाएं। सैकड़ो की संख्या में अभ्यर्थी रात भर गर्दनीबाग धरना स्थल पर बैठे TRE-4 और अन्य लंबित परीक्षाओं की मांग को लेकर छात्र कई दिनों से पटना के गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ पर बैठे हैं। छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र सत्याग्रह कर रहे हैं। छात्र नेता दिलीप के साथ सैकड़ो की संख्या में अभ्यर्थी रात भर गर्दनीबाग धरना स्थल पर ही रहेंगे। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि जैसे ही आज हम लोगों ने प्रदर्शन की शुरुआत की तो TRE 4 का विज्ञापन जारी कर दिया गया। इस विज्ञापन को लेकर मैं जेल भी गया, मेरे साथ वहां मारपीट की गई हमारी मांग अभी पूरी नहीं हुई है। विज्ञापन जारी हो गया है, लेकिन दो परीक्षा की बात कही गई है। TRE 4 में PT और MAINS की बात कही गई है। नेगेटिव मार्किंग कर दी गई है। जबकि TRE 1, 2 और 3 में ऐसा नहीं था। जो भी एक्सपेरिमेंट करना है वो TRE-5 से कीजिए। PT और MAINS के नाम पर इसको 4 साल लटका दिया जायेगा। TRE-5 में जो भी बदलाव करना है, इसका नोटिस अभी जारी करिए,
ताकि अभ्यर्थी उस तरह से उसकी तैयारी करें। BSSC की ओर से एग्जाम का डेट जल्द जारी होना चाहिए। प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें देखिए… आज तेजस्वी का राजभवन मार्च वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज गांधी मैदान से राजभवन तक पैदल मार्च करेंगे। तेजस्वी मंगलवार को धरने पर बैठे छात्रों से मिलने गर्दनीबाग पहुंचे। छात्रों से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा, “कल राजभवन मार्च में आप लोगों का भी मुद्दा हम उठाएंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन के दौरान बिहार के कई जिलों में छात्रों पर लाठीचार्ज और गोलीबारी की गई, लेकिन अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई है। TRE-4 से PT-MAINS हटाने की मांग छात्रों की सबसे बड़ी मांग TRE-4 में सिर्फ एक परीक्षा कराने की है। बिहार स्टूडेंट यूनियन ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि TRE-4 में पहले की तरह एक ही परीक्षा हो और निगेटिव मार्किंग को हटाया जाए। छात्रों का कहना है कि TRE-4 पहले ही काफी देर से हो रही है, ऐसे में इसमें PT और MAINS जैसी दो स्टेप पर परीक्षा कराना करना उचित नहीं होगा। सरकार कोई नया प्रयोग करना चाहती है तो उसे TRE-5 से लागू किया जाए। छात्र नेताओं का आरोप है कि पेपर लीक रोकने के नाम पर PT और MAINS की व्यवस्था की बात कही जा रही है, लेकिन इससे पहले भी PT, MAINS और इंटरव्यू वाली परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 66वीं, 67वीं और 70वीं में भी पेपर लीक हुआ’ आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना है कि BPSC की 66वीं, 67वीं और 70वीं जैसी परीक्षाओं में PT और Mains की व्यवस्था होने के बावजूद पेपर लीक के मामले सामने आए। ऐसे में सिर्फ परीक्षा के चरण बढ़ाने से पेपर लीक की समस्या का समाधान नहीं होगा। छात्रों का कहना है कि TRE-4 में एकल परीक्षा होनी चाहिए और नए प्रयोग TRE-5 से किए जाएं। 32,388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती TRE-4 के तहत 32,388 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी और अभ्यर्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, अभी परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई है। छात्रों का कहना है कि विज्ञापन जारी होने के बावजूद उनकी मुख्य मांगों का समाधान नहीं हुआ है। गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन छात्र न्याय सत्याग्रह TRE-4 और अन्य लंबित परीक्षाओं की मांग को लेकर छात्र मंगलवार से पटना के गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ पर बैठे हैं। छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी धरना दे रहे हैं। छात्रों का कहना है कि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी आंदोलन समाप्त नहीं होगा, क्योंकि उनकी प्रमुख मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *