सिरसा पुलिस कपड़ा शोरूम संचालक को नोटिस जारी करेगी:साइबर सेल करेगी डाटा रिकवर, गिरफ्तारी तय, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर इंफ्लूएंसर का विज्ञापन वीडियो शूट

सिरसा पुलिस कपड़ा शोरूम संचालक को नोटिस जारी करेगी:साइबर सेल करेगी डाटा रिकवर, गिरफ्तारी तय, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर इंफ्लूएंसर का विज्ञापन वीडियो शूट

सिरसा शहर में कपड़ा शोरूम में वर्दी पहनकर फर्जी पुलिसकर्मी बनकर विज्ञापन वीडियो शूट करवाने के मामले में अब पुलिस शोरूम संचालक को नोटिस जारी करेगी। नोटिस में जवाब मांगा जाएगा कि ये वीडियो किसने बनवाया और इसका किन-किन सोशल मीडिया पर प्रसारण किया गया है। इसके बाद पुलिस उनको नोटिस देकर जांच में शामिल करेगी। इस बारे में सिटी थाना प्रभारी संतोष कुमार के अनुसार, पहले उन दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा, जिन्होंने बिना पद पर रहते पुलिस की वर्दी पहनी है। इसमें साइबर सेल टीम का भी सहयोग लिया जाएगा। जिन लोगों ने वीडियो बनाई थी या डिलीट की है, वो साइबर सेल से पूरा डाटा रिकवर कर लिया जाएगा। जिन लोगों ने डिलीट की है, उनसे जवाब मांगा जाएगा कि क्यों डिलीट की है। उसके खिलाफ भी कानून प्रावधान के तहत धाराएं जोड़ी जाएगी। इसमें जो संलिप्त होगा। चाहे वह वीडियो बनाने वाला हो या इस्तेमाल करने वाला। उन सभी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। ये वर्दी जहां से खरीदी गई है, उसका भी पता लगाएंगे। व्यापार बढ़ाना है तो साफ-सुथरे काम करे : थाना प्रभारी थाना प्रभारी संतोष कुमार बोले, अगर किसी को अपना व्यापार बढ़ाना है तो साफ-सुथरे तरीके इस्तेमाल कीजिए। ऐसा काम न करे, जिससे समाज को क्षति हो। कानून को हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। कानून की नजर में सब बराबर है। यदि गलत होगा तो कानून अनुसार उस पर कार्रवाई होगी। मार्केटिंग के लिए वीडियो बनी और वायरल पर घमासान पुलिस के अनुसार, हाल ही में शहर में ब्रांडेड कपड़ों का एक शोरूम ओपन हुआ है। इसकी ओपनिंग पर विज्ञापन वीडियो शूट करवाया गया, जिसमें पुलिस की वर्दी पहनकर दो व्यक्ति एक व्यक्ति को चोर बताकर धक्के देते हुए दिख रहे हैं। पहले इंफ्लूएंसर कपड़े चोरी का ड्रामा करता है और लोग उसे पकड़ लेते हैं। फर्जी पुलिसकर्मी बुलाकर उसे पकड़वाया जाता है। इस विज्ञापन वीडियो का प्रसारण कुछ यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर द्वारा किया गया। इस वीडियो के वायरल होने पर घमासान हो गया। ये वीडियो पुलिस के हाथ लगी और केस दर्ज कर लिया। उन लोगों की पहचान कर पुलिस बाकी लोगों तक पहुंचेगी। शिकायत में ये आरोप लगाए पुलिस के अनुसार, गुप्तचर विभाग में तैनात कर्मचारी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा था। वीडियो में सर्कुलर रोड स्थित डे बैक (फैक्ट्री आउटलेट) कपड़ों के शोरूम में दो व्यक्ति हरियाणा पुलिस की वर्दी पहने दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक व्यक्ति को चोर बताते हुए धक्के देकर शोरूम के अंदर ले जाते नजर आ रहे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, वीडियो में वर्दी पहने दोनों व्यक्तियों की पहचान स्पष्ट नहीं है। आरोप है कि पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह किया गया और पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। यह मामला एसपी दीपक सहारन के संज्ञान में आने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *