Raipur News: वंदे मातरम् सोनिया गांधी विवाद पर भूपेश बघेल बोले- यह घर की बहू का अपमान है

Raipur News: वंदे मातरम् सोनिया गांधी विवाद पर भूपेश बघेल बोले- यह घर की बहू का अपमान है

Raipur News: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को लेकर देश में सियासी तकरार बढ़ती जा रही है। पहले नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय और अब गोवा में कांग्रेस की बैठक में वंदे मातरम् के पूरे छंद नहीं गाने पर विवाद हो गया है।

इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वंदे मातरम् के केवल दो छंद गाना अपराध है तो महात्मा गांधी, वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर भी मामला दर्ज करना चाहिए।

पीएम नरेंद्र मोदी सरकार और बीजेपी पर हमला बोलते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने 18 अगस्त को रायपुर में कहा कि वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी की भारतीयता पर सवाल उठाना सिर्फ खीझ है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सोनिया गांधी किसी भारतीय महिला से कम नहीं हैं। जब से ब्याह होकर आईं, वे भारत की होकर रह गई है। घर की बहू का अपमान करना, ये निंदनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *