महराजगंज में सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। दो बाइकों को एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की बाइक सवार 10 मीटर दूर जा गिरे। हादसे में तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा मंगलवार देर शाम शहर की भारत गैस एजेंसी के पास हुआ। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। देखिए 3 तस्वीरें… वाहन की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के वास्तविक कारणों और मृतकों की पहचान से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

