पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हाजी दद्दन खां को पार्टी से निकाला:श्रावस्ती में बोले- सोशल मीडिया से मिली जानकारी, कार्रवाई के पीछे षड्यंत्र, मायावती के सामने रखेंगे पक्ष

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हाजी दद्दन खां को पार्टी से निकाला:श्रावस्ती में बोले- सोशल मीडिया से मिली जानकारी, कार्रवाई के पीछे षड्यंत्र, मायावती के सामने रखेंगे पक्ष

श्रावस्ती में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की श्रावस्ती जिला इकाई ने सिरसिया निवासी मैनुद्दीन खां उर्फ हाजी दद्दन खां को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने 18 अगस्त को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। पार्टी की ओर से निष्कासन की वजह पार्टी विरोधी गतिविधियां और अनुशासनहीनता बताई गई है। जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने पत्र के माध्यम से बताया कि हाजी दद्दन खां को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता को लेकर कई बार चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। पार्टी और संगठन के हित को देखते हुए उन्हें बसपा से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया। दद्दन खां बोले- सोशल मीडिया से मिली जानकारी निष्कासन के बाद हाजी दद्दन खां ने पार्टी के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें भी सोशल मीडिया के माध्यम से ही अपने निष्कासन की जानकारी मिली। दद्दन खां ने कार्रवाई को ‘षड्यंत्र’ बताते हुए कहा कि वह पूरे मामले को बसपा सुप्रीमो मायावती के सामने रखेंगे और अपना पक्ष स्पष्ट करेंगे। 2024 में बसपा के टिकट पर लड़ा था लोकसभा चुनाव हाजी दद्दन खां का बसपा से पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने वर्ष 2024 में बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे और पिछले कई महीनों से इसकी तैयारी में जुटे थे। पहले सपा में भी सक्रिय रहे दद्दन खां हाजी दद्दन खां इससे पहले समाजवादी पार्टी में भी रहे हैं। सपा में रहते हुए वह काफी सक्रिय नेता माने जाते थे। बसपा में आने के बाद उन्होंने वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव पार्टी के टिकट पर लड़ा था। अब पार्टी से निष्कासन के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *