नवादा सदर प्रखंड की खराँट पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। यह शिविर आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। डीएम रवि प्रकाश ने बताया कि बिहार सरकार की यह पहल प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायतों और नगर निकायों के वार्डों में सहयोग शिविर लगाकर क्रियान्वित की जा रही है। इसका मुख्य लक्ष्य सरकारी सेवाओं को लोगों तक सुगमता से पहुंचाना है। ऑनलाइन भी दर्ज करा सकेंगे शिकायत उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नागरिक अपनी शिकायतें या आवेदन ऑनलाइन सहयोग पोर्टल के माध्यम से भी दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त आवेदनों का निष्पादन अधिकतम 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें। खराँट पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान कई लाभुकों को राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के स्वीकृति पत्र और जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया। इसी क्रम में जिले के सिरदला, गोविंदपुर, पकरीबरावां, कौआकोल, अकबरपुर, वारिसलीगंज, रजौली, नरहट, हिसुआ, मेसकौर, रोह, नारदीगंज और काशीचक प्रखंडों की पंचायतों में भी सहयोग शिविर लगाए गए। इसके अतिरिक्त, नवादा, वारिसलीगंज और हिसुआ नगर परिषद के साथ-साथ रजौली नगर पंचायत के चयनित वार्डों में भी ऐसे शिविर आयोजित हुए। इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण और लाभुक अपनी समस्याएं और आवेदन संबंधित विभागों के समक्ष रखने पहुंचे। इस अवसर पर वरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य कर्मी उपस्थित रहे। नवादा सदर प्रखंड की खराँट पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। यह शिविर आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। डीएम रवि प्रकाश ने बताया कि बिहार सरकार की यह पहल प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायतों और नगर निकायों के वार्डों में सहयोग शिविर लगाकर क्रियान्वित की जा रही है। इसका मुख्य लक्ष्य सरकारी सेवाओं को लोगों तक सुगमता से पहुंचाना है। ऑनलाइन भी दर्ज करा सकेंगे शिकायत उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नागरिक अपनी शिकायतें या आवेदन ऑनलाइन सहयोग पोर्टल के माध्यम से भी दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त आवेदनों का निष्पादन अधिकतम 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें। खराँट पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान कई लाभुकों को राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के स्वीकृति पत्र और जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया। इसी क्रम में जिले के सिरदला, गोविंदपुर, पकरीबरावां, कौआकोल, अकबरपुर, वारिसलीगंज, रजौली, नरहट, हिसुआ, मेसकौर, रोह, नारदीगंज और काशीचक प्रखंडों की पंचायतों में भी सहयोग शिविर लगाए गए। इसके अतिरिक्त, नवादा, वारिसलीगंज और हिसुआ नगर परिषद के साथ-साथ रजौली नगर पंचायत के चयनित वार्डों में भी ऐसे शिविर आयोजित हुए। इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण और लाभुक अपनी समस्याएं और आवेदन संबंधित विभागों के समक्ष रखने पहुंचे। इस अवसर पर वरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

