जीविका समिति को एक साल में 14.66 लाख का फायदा:शेखपुरा में वार्षिक आमसभा में DM ने बताया प्रशासन का अभिन्न अंग

जीविका समिति को एक साल में 14.66 लाख का फायदा:शेखपुरा में वार्षिक आमसभा में DM ने बताया प्रशासन का अभिन्न अंग

शेखपुरा में सदर प्रखंड के अंतर्गत संचालित सर्वोत्तम जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा मंगलवार को शहर के टाउन हॉल में आयोजित की गई। इस दौरान समिति ने पिछले वित्तीय वर्ष में 14 लाख 66 हजार 295 रुपये से अधिक का शुद्ध लाभ अर्जित करने की जानकारी दी। जिलाधिकारी (डीएम) शेखर आनंद ने जीविका को जिला प्रशासन का अभिन्न अंग बताया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 14 लाख 66 हजार 295 रुपए का फायदा हुआ इस अवसर पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) और सर्वोत्तम जीविका संकुल संघ की अध्यक्ष एवं सचिव भी उपस्थित थीं। आम सभा को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को मिशन मोड में लागू करने में जीविका दीदियों की भागीदारी सराहनीय है। उन्होंने जोर दिया कि जीविका जिला प्रशासन के एक अभिन्न अंग के रूप में कार्य कर रही है, जो समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ कई प्रशासनिक कार्यों में भी मदद कर रही है। डीएम ने इसके लिए जीविका के डीपीएम और पूरी टीम की सराहना की। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू ने संकुल संघ को पिछले वित्तीय वर्ष में हुए 14 लाख 66 हजार 295 रुपये के शुद्ध लाभ का विस्तृत विवरण दिया। जीविका दीदियों की जानकारी पेश की उन्होंने सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं, दीदी अधिकार केंद्र के कार्यों और दीदी की रसोई में कार्यरत महिलाओं को हो रहे लाभों के बारे में भी जानकारी दी। सदर प्रखंड के जीविका बीपीएम सुधांशु ने सामुदायिक संगठनों के माध्यम से विभिन्न जीविकोपार्जन गतिविधियों में लगी जीविका दीदियों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने पिछले वर्ष सामुदायिक संगठनों को उपलब्ध कराए गए ऋण, सामुदायिक सेवा प्रदाताओं और अन्य कैडरों को दिए गए प्रशिक्षण आदि के बारे में भी बताया। इस वार्षिक आमसभा में समिति की लगभग तीन सौ से अधिक सदस्य दीदियों ने भाग लिया। शेखपुरा में सदर प्रखंड के अंतर्गत संचालित सर्वोत्तम जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा मंगलवार को शहर के टाउन हॉल में आयोजित की गई। इस दौरान समिति ने पिछले वित्तीय वर्ष में 14 लाख 66 हजार 295 रुपये से अधिक का शुद्ध लाभ अर्जित करने की जानकारी दी। जिलाधिकारी (डीएम) शेखर आनंद ने जीविका को जिला प्रशासन का अभिन्न अंग बताया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 14 लाख 66 हजार 295 रुपए का फायदा हुआ इस अवसर पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) और सर्वोत्तम जीविका संकुल संघ की अध्यक्ष एवं सचिव भी उपस्थित थीं। आम सभा को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को मिशन मोड में लागू करने में जीविका दीदियों की भागीदारी सराहनीय है। उन्होंने जोर दिया कि जीविका जिला प्रशासन के एक अभिन्न अंग के रूप में कार्य कर रही है, जो समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ कई प्रशासनिक कार्यों में भी मदद कर रही है। डीएम ने इसके लिए जीविका के डीपीएम और पूरी टीम की सराहना की। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू ने संकुल संघ को पिछले वित्तीय वर्ष में हुए 14 लाख 66 हजार 295 रुपये के शुद्ध लाभ का विस्तृत विवरण दिया। जीविका दीदियों की जानकारी पेश की उन्होंने सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं, दीदी अधिकार केंद्र के कार्यों और दीदी की रसोई में कार्यरत महिलाओं को हो रहे लाभों के बारे में भी जानकारी दी। सदर प्रखंड के जीविका बीपीएम सुधांशु ने सामुदायिक संगठनों के माध्यम से विभिन्न जीविकोपार्जन गतिविधियों में लगी जीविका दीदियों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने पिछले वर्ष सामुदायिक संगठनों को उपलब्ध कराए गए ऋण, सामुदायिक सेवा प्रदाताओं और अन्य कैडरों को दिए गए प्रशिक्षण आदि के बारे में भी बताया। इस वार्षिक आमसभा में समिति की लगभग तीन सौ से अधिक सदस्य दीदियों ने भाग लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *