AK-47 फायरिंग के बीच सीवान को मिला नया एसपी:2019 बैच के IPS भारत सोनी संभालेंगे कमान, अपराध नियंत्रण होगी पहली चुनौती

AK-47 फायरिंग के बीच सीवान को मिला नया एसपी:2019 बैच के IPS भारत सोनी संभालेंगे कमान, अपराध नियंत्रण होगी पहली चुनौती

सीवान में कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ती चुनौतियों के बीच सीवान को अब नया पुलिस अधीक्षक मिलने जा रहा है। 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी भारत सोनी जल्द ही सीवान के 42वें एसपी के रूप में पदभार संभालेंगे। राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना के बाद उनकी तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संभावना है कि गुरुवार तक भारत सोनी सीवान पहुंचकर कार्यभार संभाल सकते हैं। इससे पहले वे नालंदा के एसपी के पद पर तैनात थे। नए एसपी के सामने जिले में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। नालंदा से सीवान तक, कई अहम पदों पर कर चुके हैं काम भारत सोनी को बिहार पुलिस के तेजतर्रार और ऊर्जावान अधिकारियों में गिना जाता है। आईपीएस बनने के बाद उन्होंने अलग-अलग महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। नालंदा एसपी बनने से पहले वे एएसपी विधि-व्यवस्था, गया, एसडीपीओ बाढ़, पटना और एसपी पूर्वी नगर, पटना जैसी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। इन पदों पर काम करने के दौरान अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग और प्रशासनिक समन्वय को लेकर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। अब सीवान में उनकी कार्यशैली और पुलिसिंग की परीक्षा होगी। राजस्थान के चुरु से निकले, दूसरे प्रयास में बने आईपीएस भारत सोनी मूल रूप से राजस्थान के चुरु जिले के सुजानगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई सुजानगढ़ में की। इसके बाद बीकानेर विश्वविद्यालय से बीकॉम और दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की। उन्होंने वर्ष 2017 में पहली बार सिविल सेवा परीक्षा दी थी, लेकिन प्रारंभिक परीक्षा में सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने तैयारी जारी रखी और 2018 में दूसरे प्रयास में 188वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बने। उन्हें बिहार कैडर मिला। AK-47 फायरिंग-हत्या की घटनाओं के बीच संभालेंगे कमान भारत सोनी ऐसे समय सीवान की कमान संभालने जा रहे हैं, जब जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हाल के दिनों में एके-47 से फायरिंग, गोली मारकर हत्या और अंबेडकर को लेकर वायरल वीडियो जैसे मामलों ने पुलिस के सामने चुनौती बढ़ाई है। ऐसे में नए एसपी के सामने अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के साथ ही संवेदनशील मामलों में त्वरित पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी। लंबित कांडों का निष्पादन और अपराधियों की गिरफ्तारी भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हो सकती है। सख्त कार्रवाई के लिए जानी जाती है कार्यशैली भारत सोनी अपनी सख्त लेकिन संवेदनशील पुलिसिंग के लिए चर्चा में रहे हैं। हाल में शीतला भवानी मंदिर से जुड़े मामले में त्वरित पुलिस कार्रवाई और वायरल वीडियो के बाद पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई को उनकी कार्यशैली का उदाहरण माना गया। उनकी पुलिसिंग में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का रुख भी देखने को मिला है। ऐसे में सीवान में भी पुलिसकर्मियों से जवाबदेही और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। गन फैक्ट्री की सूचना पर गई टीम पर हुआ था बम हमला भारत सोनी के पुलिस करियर का एक चुनौतीपूर्ण प्रसंग भागलपुर में ट्रेनी आईपीएस के रूप में तैनाती के दौरान सामने आया था। 29 नवंबर 2020 को मिनी गन फैक्ट्री की सूचना पर कुख्यात अपराधी दिव्यांशु झा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गई थी। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर बम से हमला कर दिया था। इस हमले में भारत सोनी बाल-बाल बच गए थे, जबकि कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस घटना ने उनके पुलिस करियर में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करने के अनुभव को और मजबूत किया। मौजूदा एसपी पूरन कुमार झा को योगदान का निर्देश इधर, वर्तमान एसपी पूरन कुमार झा को पुलिस मुख्यालय ने योगदान करने का निर्देश दिया है। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एके-47 से हुई फायरिंग के मामले और उन्हें हटाने की लगातार उठ रही मांग के बीच यह बदलाव हुआ है। अब भारत सोनी के सीवान एसपी बनने के बाद जिले की पुलिसिंग में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। अपराध नियंत्रण, संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई और पुलिस की कार्यशैली में सुधार नए एसपी के सामने प्रमुख चुनौतियां होंगी। अपराध पर लगाम और भरोसा कायम करना बड़ी चुनौती सीवान की कमान संभालते ही भारत सोनी के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत करना होगी। जिले में हत्या, फायरिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के साथ संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई जरूरी होगी। अब सबकी नजर इस बात पर है कि नए एसपी भारत सोनी अपनी सख्त और सक्रिय कार्यशैली के जरिए सीवान की कानून-व्यवस्था को किस तरह संभालते हैं और अपराध नियंत्रण के मोर्चे पर क्या रणनीति अपनाते हैं। सीवान में कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ती चुनौतियों के बीच सीवान को अब नया पुलिस अधीक्षक मिलने जा रहा है। 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी भारत सोनी जल्द ही सीवान के 42वें एसपी के रूप में पदभार संभालेंगे। राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना के बाद उनकी तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संभावना है कि गुरुवार तक भारत सोनी सीवान पहुंचकर कार्यभार संभाल सकते हैं। इससे पहले वे नालंदा के एसपी के पद पर तैनात थे। नए एसपी के सामने जिले में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। नालंदा से सीवान तक, कई अहम पदों पर कर चुके हैं काम भारत सोनी को बिहार पुलिस के तेजतर्रार और ऊर्जावान अधिकारियों में गिना जाता है। आईपीएस बनने के बाद उन्होंने अलग-अलग महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। नालंदा एसपी बनने से पहले वे एएसपी विधि-व्यवस्था, गया, एसडीपीओ बाढ़, पटना और एसपी पूर्वी नगर, पटना जैसी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। इन पदों पर काम करने के दौरान अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग और प्रशासनिक समन्वय को लेकर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। अब सीवान में उनकी कार्यशैली और पुलिसिंग की परीक्षा होगी। राजस्थान के चुरु से निकले, दूसरे प्रयास में बने आईपीएस भारत सोनी मूल रूप से राजस्थान के चुरु जिले के सुजानगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई सुजानगढ़ में की। इसके बाद बीकानेर विश्वविद्यालय से बीकॉम और दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की। उन्होंने वर्ष 2017 में पहली बार सिविल सेवा परीक्षा दी थी, लेकिन प्रारंभिक परीक्षा में सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने तैयारी जारी रखी और 2018 में दूसरे प्रयास में 188वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बने। उन्हें बिहार कैडर मिला। AK-47 फायरिंग-हत्या की घटनाओं के बीच संभालेंगे कमान भारत सोनी ऐसे समय सीवान की कमान संभालने जा रहे हैं, जब जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हाल के दिनों में एके-47 से फायरिंग, गोली मारकर हत्या और अंबेडकर को लेकर वायरल वीडियो जैसे मामलों ने पुलिस के सामने चुनौती बढ़ाई है। ऐसे में नए एसपी के सामने अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के साथ ही संवेदनशील मामलों में त्वरित पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी। लंबित कांडों का निष्पादन और अपराधियों की गिरफ्तारी भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हो सकती है। सख्त कार्रवाई के लिए जानी जाती है कार्यशैली भारत सोनी अपनी सख्त लेकिन संवेदनशील पुलिसिंग के लिए चर्चा में रहे हैं। हाल में शीतला भवानी मंदिर से जुड़े मामले में त्वरित पुलिस कार्रवाई और वायरल वीडियो के बाद पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई को उनकी कार्यशैली का उदाहरण माना गया। उनकी पुलिसिंग में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का रुख भी देखने को मिला है। ऐसे में सीवान में भी पुलिसकर्मियों से जवाबदेही और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। गन फैक्ट्री की सूचना पर गई टीम पर हुआ था बम हमला भारत सोनी के पुलिस करियर का एक चुनौतीपूर्ण प्रसंग भागलपुर में ट्रेनी आईपीएस के रूप में तैनाती के दौरान सामने आया था। 29 नवंबर 2020 को मिनी गन फैक्ट्री की सूचना पर कुख्यात अपराधी दिव्यांशु झा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गई थी। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर बम से हमला कर दिया था। इस हमले में भारत सोनी बाल-बाल बच गए थे, जबकि कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस घटना ने उनके पुलिस करियर में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करने के अनुभव को और मजबूत किया। मौजूदा एसपी पूरन कुमार झा को योगदान का निर्देश इधर, वर्तमान एसपी पूरन कुमार झा को पुलिस मुख्यालय ने योगदान करने का निर्देश दिया है। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एके-47 से हुई फायरिंग के मामले और उन्हें हटाने की लगातार उठ रही मांग के बीच यह बदलाव हुआ है। अब भारत सोनी के सीवान एसपी बनने के बाद जिले की पुलिसिंग में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। अपराध नियंत्रण, संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई और पुलिस की कार्यशैली में सुधार नए एसपी के सामने प्रमुख चुनौतियां होंगी। अपराध पर लगाम और भरोसा कायम करना बड़ी चुनौती सीवान की कमान संभालते ही भारत सोनी के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत करना होगी। जिले में हत्या, फायरिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के साथ संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई जरूरी होगी। अब सबकी नजर इस बात पर है कि नए एसपी भारत सोनी अपनी सख्त और सक्रिय कार्यशैली के जरिए सीवान की कानून-व्यवस्था को किस तरह संभालते हैं और अपराध नियंत्रण के मोर्चे पर क्या रणनीति अपनाते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *