उदयपुर शहर के कुछ इलाकों में बुधवार को बिजली निगम की ओर से पावर कट किया जाएगा। इस दौरान करीब सात घंटे बिजली बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता ने बताया- मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पावर कट किया जाएगा। उन्होंने बताया- इसके तहत शास्त्री सर्कल, लोढ़ा कॉम्प्लेक्स, कोर्ट चौराहा, भट्टजी की बाड़ी, अमेरिकन हॉस्पिटल, वी मार्ट और आसपास क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम की ओर से 8 से ज्यादा इलाकों में बिजली बंद रखी जाएगी। जनसुनवाई स्थगित रहेगी ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर के फॉलोअप शिविरों के आयोजन के दृष्टिगत अगस्त महीने में आयोजित होने वाली जिलास्तरीय, ग्राम पंचायत स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय अटल जन सेवा शिविर की जनसुनवाई स्थगित रहेगी। जन अभियोग निराकरण विभाग के संयुक्त शासन द्वारा जारी आदेशानुसार 31 अगस्त तक ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर के फॉलोअप कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इनके दृष्टिगत अगस्त महीने की त्रिस्तरीय जनसुनवाई स्थगित की गई है।

