बांका के कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के बड़वासनी पंचायत अंतर्गत भलबेहड़ी गांव में मंगलवार को बिजली करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र अशोक यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा है। परिजन का बताना है, बारिश होने की वजह से बिजली चली गई थी। जब पानी रूका तो बच्चा बिजली ठीक करने गया था, इसी दौरान हादसा हो गया। घर में बिजली नहीं थी, छत पर तार ठीक करने गया था अशोक परिजनों के अनुसार, मंगलवार को रामचंद्र यादव के घर में बिजली नहीं थी। इसी दौरान उनका 15 वर्षीय पुत्र अशोक घर की छत पर बिजली ठीक करने के लिए गया था। छत पर बिजली के तार को ठीक करने के दौरान वह अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय छत पर अशोक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। करंट की चपेट में आने के बाद वह काफी देर तक तार से चिपका रहा। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी कुछ देर बाद हुई। छत पर पहुंचे परिजनों ने तार से अलग किया कुछ देर बाद जब घर के लोग छत पर पहुंचे तो अशोक को बिजली के तार की चपेट में देखा। यह देखकर परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने शोर मचाते हुए किसी तरह अशोक को बिजली के तार से अलग किया। करंट की चपेट में आने से उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अशोक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मचा कोहराम, दहाड़ मारकर रोए परिजन अशोक की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 15 साल के बेटे की अचानक मौत से माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य बदहवास हो गए। अस्पताल में मौजूद परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से किया इनकार पुलिस के अस्पताल पहुंचने के बाद शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई। हालांकि, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों के लिखित बयान के आधार पर शव उन्हें सौंप दिया गया। परिवार के लोग शव लेकर गांव पहुंचे, जहां घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचने लगे। अचानक बेटे की मौत से परिवार सदमे में अशोक की मौत से उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लिए 15 वर्षीय बेटे को अचानक खो देना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। परिजनों को यकीन नहीं हो रहा कि कुछ देर पहले घर में मौजूद अशोक अब उनके बीच नहीं है। वहीं, घटना के बाद पूरे भलबेहड़ी गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई और इस दुख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया। बांका के कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के बड़वासनी पंचायत अंतर्गत भलबेहड़ी गांव में मंगलवार को बिजली करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र अशोक यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा है। परिजन का बताना है, बारिश होने की वजह से बिजली चली गई थी। जब पानी रूका तो बच्चा बिजली ठीक करने गया था, इसी दौरान हादसा हो गया। घर में बिजली नहीं थी, छत पर तार ठीक करने गया था अशोक परिजनों के अनुसार, मंगलवार को रामचंद्र यादव के घर में बिजली नहीं थी। इसी दौरान उनका 15 वर्षीय पुत्र अशोक घर की छत पर बिजली ठीक करने के लिए गया था। छत पर बिजली के तार को ठीक करने के दौरान वह अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय छत पर अशोक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। करंट की चपेट में आने के बाद वह काफी देर तक तार से चिपका रहा। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी कुछ देर बाद हुई। छत पर पहुंचे परिजनों ने तार से अलग किया कुछ देर बाद जब घर के लोग छत पर पहुंचे तो अशोक को बिजली के तार की चपेट में देखा। यह देखकर परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने शोर मचाते हुए किसी तरह अशोक को बिजली के तार से अलग किया। करंट की चपेट में आने से उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अशोक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मचा कोहराम, दहाड़ मारकर रोए परिजन अशोक की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 15 साल के बेटे की अचानक मौत से माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य बदहवास हो गए। अस्पताल में मौजूद परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से किया इनकार पुलिस के अस्पताल पहुंचने के बाद शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई। हालांकि, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों के लिखित बयान के आधार पर शव उन्हें सौंप दिया गया। परिवार के लोग शव लेकर गांव पहुंचे, जहां घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचने लगे। अचानक बेटे की मौत से परिवार सदमे में अशोक की मौत से उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लिए 15 वर्षीय बेटे को अचानक खो देना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। परिजनों को यकीन नहीं हो रहा कि कुछ देर पहले घर में मौजूद अशोक अब उनके बीच नहीं है। वहीं, घटना के बाद पूरे भलबेहड़ी गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई और इस दुख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया।

