पटना- पेंट मैन्युफैक्चरिंग हाउस में लगी आग:50 लाख से ज्यादा का नुकसान, 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुझाने पहुंची

पटना- पेंट मैन्युफैक्चरिंग हाउस में लगी आग:50 लाख से ज्यादा का नुकसान, 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुझाने पहुंची

पटना में गोपालपुर थाना क्षेत्र के चक बैरिया में मंगलवार को एक पेंट मैन्युफैक्चरिंग हाउस में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा परिसर इसकी चपेट में आ गया। परिसर में रखा कच्चा माल और अन्य सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, पेंट मैन्युफैक्चरिंग हाउस को करीब दो महीने पहले ही चक बैरिया में स्थानांतरित किया गया था। परिसर में लगे बोर्ड और अन्य पहचान सामग्री भी जलकर नष्ट हो गई। इसके कारण फिलहाल कंपनी का नाम स्पष्ट नहीं हो सका है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, अग्निशमन विभाग और पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। देखें कुछ तस्वीरें… सोमवार को ही आया था करीब 50 लाख का कच्चा माल मौके पर मौजूद एक मजदूर ने बताया, सोमवार को ही मैन्युफैक्चरिंग हाउस में करीब 50 लाख रुपये का कच्चा माल लाया गया था। आग की चपेट में आने से यह पूरा माल नष्ट हो गया। इससे नुकसान का आंकड़ा काफी बढ़ने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए करीब 12 दमकल गाड़ियों को लगाया गया। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी। आग की सूचना मिलते ही निकले मालिक, रास्ते में बिगड़ी तबीयत सूत्रों के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग हाउस के मालिक को जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली, वे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि रास्ते में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक जैसे लक्षण महसूस हुए। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जांच के बाद सामने आएगा नुकसान और आग का कारण फिलहाल अग्निशमन विभाग आग पर पूरी तरह काबू पाने और पुलिस नुकसान का आकलन करने में जुटी है। कंपनी के मालिक या प्रबंधन की ओर से घटना को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारण और कुल नुकसान का स्पष्ट आकलन हो सकेगा। पटना में गोपालपुर थाना क्षेत्र के चक बैरिया में मंगलवार को एक पेंट मैन्युफैक्चरिंग हाउस में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा परिसर इसकी चपेट में आ गया। परिसर में रखा कच्चा माल और अन्य सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, पेंट मैन्युफैक्चरिंग हाउस को करीब दो महीने पहले ही चक बैरिया में स्थानांतरित किया गया था। परिसर में लगे बोर्ड और अन्य पहचान सामग्री भी जलकर नष्ट हो गई। इसके कारण फिलहाल कंपनी का नाम स्पष्ट नहीं हो सका है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, अग्निशमन विभाग और पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। देखें कुछ तस्वीरें… सोमवार को ही आया था करीब 50 लाख का कच्चा माल मौके पर मौजूद एक मजदूर ने बताया, सोमवार को ही मैन्युफैक्चरिंग हाउस में करीब 50 लाख रुपये का कच्चा माल लाया गया था। आग की चपेट में आने से यह पूरा माल नष्ट हो गया। इससे नुकसान का आंकड़ा काफी बढ़ने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए करीब 12 दमकल गाड़ियों को लगाया गया। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी। आग की सूचना मिलते ही निकले मालिक, रास्ते में बिगड़ी तबीयत सूत्रों के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग हाउस के मालिक को जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली, वे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि रास्ते में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक जैसे लक्षण महसूस हुए। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जांच के बाद सामने आएगा नुकसान और आग का कारण फिलहाल अग्निशमन विभाग आग पर पूरी तरह काबू पाने और पुलिस नुकसान का आकलन करने में जुटी है। कंपनी के मालिक या प्रबंधन की ओर से घटना को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारण और कुल नुकसान का स्पष्ट आकलन हो सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *