West Bengal सरकार 2027 तक रोपेगी 20 करोड़ पौधे, मुख्यमंत्री शुभेंदु ने की शुरुआत

West Bengal सरकार 2027 तक रोपेगी 20 करोड़ पौधे, मुख्यमंत्री शुभेंदु ने की शुरुआत

पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में पर्यावरण सुरक्षा और वनीकरण को बढ़ावा देने के मकसद से 2027 में 20 करोड़ पौधे लगाएगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को यह घोषणा की। शुभेंदु ने मोहर कुंज में पौधा लगाकर एक दिन में पूरे राज्य में 50 लाख पेड़ लगाने के अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि अक्टूबर से सुंदरबन में तीन करोड़ मैंग्रोव के पेड़ लगाए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने 2027 में 20 करोड़ पौधे लगाने की योजना बनाई है।”मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान को राज्य के वन विभाग और पंचायत विभाग मिलकर लागू करेंगे। उन्होंने कहा, “हमें इसी साल 10 करोड़ पेड़ लगाने हैं और अगले दो साल तक इन पेड़ों की देखभाल भी करनी होगी।”
शुभेंदु ने कहा कि सिर्फ पौधे लगाकर उनके साथ फोटो खिंचवाने से काम नहीं चलेगा बल्कि इन पौधों की कम से कम दो साल तक देखभाल करनी होगी, ताकि वे अच्छी तरह बढ़ सकें। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि इन पौधों की तीन साल तक देखभाल की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पेड़ लगाने और वनीकरण के कार्यक्रमों के लिए रुपयों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा, “अगर इस ‘सिटी ऑफ जॉय’ (कोलकाता) को बचाना है, तो बड़ी संख्या में पेड़ लगाने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *