एटा के शिकोहाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में मंगलवार दोपहर 3 बजे सविता समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ों समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदेश सचिव विनोद सविता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने की। इस दौरान सविता समाज के लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में समाज को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा हुई। सर्वसमाज को साथ लेकर सरकार बनाने का दावा प्रदेश सचिव विनोद सविता ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी सर्वसमाज को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि अगड़े, पिछड़े, अति पिछड़े और दलित वर्गों को जोड़कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा और सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान बैठक में पार्टी नेताओं ने सविता समाज के लोगों से संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ना जरूरी है।बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, जहीर अहमद, राकेश राजपूत, रामसेवक पहलवान, सुनील यादव, महेश वर्मा, वीरपाल लोधी, हिमालय वर्मा, रावेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे

