सुल्तानगंज- कांवड़िया सेवा शिविर पहुंचे पथ निर्माण मंत्री:शिवभक्तों को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा; चाय, पानी, शरबत का वितरण

सुल्तानगंज- कांवड़िया सेवा शिविर पहुंचे पथ निर्माण मंत्री:शिवभक्तों को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा; चाय, पानी, शरबत का वितरण

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार सावन के 20वें दिन मंगलवार को सुल्तानगंज पहुंचे। नोनसर में पथ निर्माण विभाग की ओर से लगाए गए जर्मन हैंगर सेवा शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और वहां ठहरे कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुनी। मंत्री ने सेवा शिविर में तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कांवड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने शिविर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। सेवा शिविर में कांवड़ियों को निशुल्क चाय, पानी, शरबत के साथ फल एवं प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। पहली बार विभाग की ओर से लगाया शिविर निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सावन के पूरे एक महीने तक कांवड़िया मेला चलता है। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में शिवभक्त सुल्तानगंज पहुंचते हैं। गंगाजल लेकर देवघर की ओर रवाना होते हैं। कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पथ निर्माण विभाग की ओर से पहली बार सेवा शिविर लगाया गया है। सेवा शिविर के माध्यम से कांवरियों को गर्मी और थकान के बीच राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। कांवड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग का उद्देश्य है और सेवा शिविर उसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। कर्मचारियों को दिए निर्देश मंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, भाजपा महामंत्री अभिषेक कुमार, सौपलिन झा, कुमार मंगलम सहित एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार सावन के 20वें दिन मंगलवार को सुल्तानगंज पहुंचे। नोनसर में पथ निर्माण विभाग की ओर से लगाए गए जर्मन हैंगर सेवा शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और वहां ठहरे कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुनी। मंत्री ने सेवा शिविर में तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कांवड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने शिविर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। सेवा शिविर में कांवड़ियों को निशुल्क चाय, पानी, शरबत के साथ फल एवं प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। पहली बार विभाग की ओर से लगाया शिविर निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सावन के पूरे एक महीने तक कांवड़िया मेला चलता है। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में शिवभक्त सुल्तानगंज पहुंचते हैं। गंगाजल लेकर देवघर की ओर रवाना होते हैं। कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पथ निर्माण विभाग की ओर से पहली बार सेवा शिविर लगाया गया है। सेवा शिविर के माध्यम से कांवरियों को गर्मी और थकान के बीच राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। कांवड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग का उद्देश्य है और सेवा शिविर उसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। कर्मचारियों को दिए निर्देश मंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, भाजपा महामंत्री अभिषेक कुमार, सौपलिन झा, कुमार मंगलम सहित एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *