झज्जर में प्रवासी मजदूरों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप:चोरी के शक में बंद कमरे में लाठी-डंडों से पिटाई का दावा; जातिसूचक शब्द बोलने और थूक चटवाने के भी गंभीर आरोप

झज्जर में प्रवासी मजदूरों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप:चोरी के शक में बंद कमरे में लाठी-डंडों से पिटाई का दावा; जातिसूचक शब्द बोलने और थूक चटवाने के भी गंभीर आरोप

झज्जर के बादली थाना क्षेत्र के मुंडा खेड़ा गांव में प्रवासी मजदूरों के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि एक प्रभावशाली परिवार ने प्रवासी मजदूरों को चोरी के आरोप में बंधक बनाया और बंद कमरे में लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस कर्मचारी पर भी बदसलूकी का आरोप मामला यहीं नहीं रुका। पीड़ितों की ओर से बादली थाने में तैनात एक पुलिस कर्मचारी पर भी उनके साथ बदसलूकी करने के आरोप लगाए गए हैं। वहीं, पीड़ित पक्ष ने प्रभावशाली परिवार और पुलिस कर्मचारी पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने तथा कथित तौर पर थूक चटवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से गरमाया मामला घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित पक्ष की ओर से पूरे घटनाक्रम को लेकर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस महकमे में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीमसेना ने दी झज्जर बंद की चेतावनी मामले को लेकर भीमसेना के अध्यक्ष नवाब सतपाल तवर भी बादली पहुंचे। उन्होंने आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में झज्जर बंद की चेतावनी दी है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। डीसीपी और एसीपी पहुंचे बादली थाना मामला गरमाने के बाद बहादुरगढ़ के डीसीपी मयंक मिश्रा और एसीपी प्रदीप खत्री बादली थाने पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी ली और संबंधित पक्षों से बातचीत की। डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा कि शिकायतकर्ता को उच्च अधिकारियों द्वारा अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *