सिरसा में तहसीलदार-वकीलों में बहस, चेतावनी-जूते पड़ेंगे:पुलिस ने किया बीच-बचाव, तहसील परिसर में बना शेड हटाने गई थी प्रशासन की टीम

सिरसा में तहसीलदार-वकीलों में बहस, चेतावनी-जूते पड़ेंगे:पुलिस ने किया बीच-बचाव, तहसील परिसर में बना शेड हटाने गई थी प्रशासन की टीम

सिरसा में वकीलों और प्रशासन की टीम के बीच नोंकझोंक के बाद बहस हो गई। एक वकील ने तहसीलदार को ये तक कह दिया कि अभी यहां पुलिस खड़ी है, वरना इतने तुझे जूते पड़ेंगे कि सुबेर हो जाएगी। इसी बात पर मामला बिगड़ गया और पुलिस भी तहसीलदार का पक्ष लेते हुए वकील को स्पष्ट कहा कि अपने लैंग्वेज पर संयम रखे और रही बात मारने की तो हाथ लगाकर दिखा। पुलिस अपने सामने किसी को मारने नहीं देगी। जानकारी के अनुसार, यह मामला सोमवार रात्रि का है। आरोप है कि कुछ वकीलों की ओर से तहसील परिसर में शेड बनाया गया है, जो अवैध तरीके से बनाया गया है। इसी शेड पर कब्जा कार्रवाई के लिए तहसीलदार प्रदीप कुमार को ड्यूटी मजिस्टेट नियुक्त किया गया और साथ में पुलिसबल भेजा गया। जब प्रशासन की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची तो वकीलो ने विरोध कर दिया और शेड के आगे खड़े हो गए और जेसीबी को अंदर नहीं जाने दिया। इसका पता चलते ही बार एसोसिएशन के वकील और पूर्व प्रधान एवं प्रधान गंगाराम ढाका भी वहां हुंच गए। यह मामला तूल पकड़ गया और वकीलों व पुलिस व प्रशासन की टीम के बीच कहासुनी हो गई। उनके बीच काफी बहस हुई और विरोध के बाद टीम को वापस लौटना पड़ा। वकीलों ने मांगी लिखित ऑर्डर की कॉपी दरअसल, कार्रवाई के समय वकीलों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट से लिखित ऑर्डर की कॉपी मांगी और कहा, आप दिखा दो कि मेरे पास ये कॉपी है, जिसमें लिखा हो कि इस शेड पर कब्जा कार्रवाई करनी है। वे उस पर कोर्ट से स्टे ऑर्डर ले आएंगे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि लिखित ऑर्डर की कॉपी मिल जाएगी और पहले ये कार्रवाई करने दीजिए। इस बार में प्रशासन के ऑर्डर है और ड्यूटी मजिस्ट्रेट भेजा गया है। इस पर वकील भड़क गए और बिना ऑर्डर के काम बंद करने को कहा और वकील बोले, वे इस बारे में डीसी से मिलेंगे। कल मंगलवार दोपहर को डीसी से मिलेंगे। जानिए मामले में किसने क्या कहा खाली नहीं किया तो नोटिस देंगे : तहसीलदार तहसीलदार प्रदीप कुमार का कहना है कि ये प्रशासनिक आदेश थे। पहले अभी वकीलों को मौखिक तौर पर आज दोपहर 2 बजे तक शेड खाली करने को कहा गया है। अगर खाली नहीं किया तो उनको लिखित में नोटिस दिया जाएगा। वकीलों ने भी अपनी तरफ से मंगलवार दोपहर तक ऑर्डर लेकर आने को कहा है। अभी पुलिस को कंप्लेंट नहीं दी है। आज शाम के बाद आदेशानुसार अगली कार्रवाई की जाएगा। खैरपुर चौकी पुलिस का कहना है कि मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। पुलिस तो उनके साथ गई थी। अभी किसी तरफ से कोई कंप्लेंट नहीं आई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *