कैथल में सफाई कर्मियों ने फूंका मंत्री विपुल का पुतला:शहर में किया प्रदर्शन, नगरपरिषद से पिहोवा चौक तक की नारेबाजी

कैथल में सफाई कर्मियों ने फूंका मंत्री विपुल का पुतला:शहर में किया प्रदर्शन, नगरपरिषद से पिहोवा चौक तक की नारेबाजी

कैथल में नगरपालिका कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुए शहर में प्रदर्शन किया। उन्होंने पिहोवा चौक पर मंत्री विपुल गोयल का पुतला दहन किया। प्रदर्शन से पूर्व सफाई कर्मचारी नगर परिषद के गेट पर इकट्‌ठे हुए और नारेबाजी करते हुए पिहोवा चौक पर पहुंचे और पुतला जलाया। कर्मचारी बोले- भेदभाव कर रही सरकार नगरपालिका कर्मचारी संघ के सचिव विक्की टांक, प्रधान गौरव टांक व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमपाल भाल ने कहा कि सरकार द्वारा सफाई, सीवर व फायर के कर्मचारियों के साथ बार-बार वादा खिलाफी व भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है। विभागीय मंत्री विपुल गोयल ने राज्य कमेटी के साथ बैठक कर उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक मुख्य मांगों के परिपत्र जारी नहीं किए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सरकार ने समझौते में मानी गई मांगों के परिपत्र जारी नहीं किए तो जल्द ही नगर पालिका व फायर की राज्य स्तरीय मिटिंग करके बड़ा अनदोलन किया जाएगा। ठेके समाप्त करने की मांग उन्होंने मांग की कि पालिकाओं, परिषदों व नगर निगमों में सभी प्रकार के ठेके समाप्त करके कर्मचारियों को विभाग के रोल पर किया जाए, 2 साल की पॉलिसी बनकर सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए। जब तक पक्के नहीं किए जाते तब तक समान काम समान वेतन लागू किया जाए। प्रति माह 5 हजार रुपए जोखिम भत्ता दिया जाए सफाई, सीवर व फायर के कर्मचारियों को जोखिम पूर्ण कार्य के लिए प्रति माह 5 हजार रुपए जोखिम भत्ता दिया जाए। पुरानी पेंशन व 2006 वाली एक्सग्रेसिया पॉलिसी बहल की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं की जाती आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में पंकज गिल, सुमेश राणा, मुकेश कुमार, अमित कुमार, राकेश कुमार व विक्की बेदी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *