कैथल में बाइक राइडर ने मारी स्कूटी को टक्कर:युवक की टांग टूटी, बाजूओं और माथे पर गंभीर चोटें

कैथल में बाइक राइडर ने मारी स्कूटी को टक्कर:युवक की टांग टूटी, बाजूओं और माथे पर गंभीर चोटें

कैथल के गांव बाकल में एक बाइक राइडर ने स्कूटी सवार चाचा भतीजे को टककर मार दी। इस हादसे में भतीजे की टांग टूट गई। उसके बाजूओं और माथे पर गंभीर चोटें लगी। चाचा को भी काफी चोटें लगी। इस संबंध में घायल व्यक्ति ने पूंडरी थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी बाइक राइडर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चाचा ने शिकायत दी करनाल के गांव चोचड़ा निवासी रामनिवास ने पूंडरी थाना में दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। कल वह अपने किसी काम से कैथल के गांव बाकल जा रहा था। रास्ते में उसे उसका भतीजा शिव कुमार मिला, जो स्कूटी पर था। वे दोनों बाकल गांव के लिए चल पड़े। जैसे ही वे बाकल के नजदीक पहुंचे तो उस गांव की तरफ से एक बाइक राइडर अपनी बाइक को तेजी से चलाते हुए आया और सीधी टक्कर शिव कुमार की स्कूटी में मार दी। युवक को गंभीर चोटें लगी टक्कर लगने से वे दोनों सड़क पर गिर गए। आरोपी बाइक राइडर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में उसके भतीजे शिवकुमार की टांग टूट गई। शिवकुमार की टांग में रॉड पड़ी है। उसके हाथों और माथे पर भी काफी चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता ने आरोपी बाइक राइडर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूंडरी थाना के जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी बाइक राइडर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *