औरंगाबाद- अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार थार:चारों चक्के ऊपर, बाल-बाल बची 2 लोगों की जान; पुलिस ने जेसीबी से हटवाया गाड़ी

औरंगाबाद- अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार थार:चारों चक्के ऊपर, बाल-बाल बची 2 लोगों की जान; पुलिस ने जेसीबी से हटवाया गाड़ी

औरंगाबाद में मंगलवार सुबह बारिश के दौरान एक थार वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में थार में सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए। किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। गाड़ी के चारों चक्के ऊपर हो गए थे। मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र में एनएच-19 की है। थार सवार शेरघाटी निवासी चंदन मेहता ने बताया कि किसी आवश्यक कार्य से डेहरी गया था। उसके साथ शेरघाटी निवासी मंटू सिंह भी वाहन में सवार थे। दोनों डेहरी से लौट रहे थे। कुशहा मोड़ के समीप पहुंचते ही सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के कारण अचानक वाहन नियंत्रित से बाहर हो गया। इसके बाद गाड़ी पलट गई। जेसीबी की मदद से हटाया गाड़ी सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई रोहित कुमार ने थार में सवार लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त थार को सड़क किनारे से हटवाया गया, ताकि आवागमन बाधित न हो। किसी के घायल होने की जानकारी नहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद थार के चारों पहिए ऊपर की ओर हो गए थे। वाहन को सीधा कराने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। हादसे में किसी के घायल नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण सड़क पर जमा पानी और कीचड़ वाहन के असंतुलित होने की प्रमुख वजह बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बारिश के दौरान एनएच-19 पर ऐसे स्थानों पर जलजमाव और फिसलन को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत बताई है। औरंगाबाद में मंगलवार सुबह बारिश के दौरान एक थार वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में थार में सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए। किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। गाड़ी के चारों चक्के ऊपर हो गए थे। मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र में एनएच-19 की है। थार सवार शेरघाटी निवासी चंदन मेहता ने बताया कि किसी आवश्यक कार्य से डेहरी गया था। उसके साथ शेरघाटी निवासी मंटू सिंह भी वाहन में सवार थे। दोनों डेहरी से लौट रहे थे। कुशहा मोड़ के समीप पहुंचते ही सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के कारण अचानक वाहन नियंत्रित से बाहर हो गया। इसके बाद गाड़ी पलट गई। जेसीबी की मदद से हटाया गाड़ी सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई रोहित कुमार ने थार में सवार लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त थार को सड़क किनारे से हटवाया गया, ताकि आवागमन बाधित न हो। किसी के घायल होने की जानकारी नहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद थार के चारों पहिए ऊपर की ओर हो गए थे। वाहन को सीधा कराने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। हादसे में किसी के घायल नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण सड़क पर जमा पानी और कीचड़ वाहन के असंतुलित होने की प्रमुख वजह बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बारिश के दौरान एनएच-19 पर ऐसे स्थानों पर जलजमाव और फिसलन को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत बताई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *