कोसी बराज पर डूबा युवक अब तक लापता:दोस्तों संग जल भरने गया था, रील बनाते समय पैर फिसला, 3 साल पहले हुई थी शादी

कोसी बराज पर डूबा युवक अब तक लापता:दोस्तों संग जल भरने गया था, रील बनाते समय पैर फिसला, 3 साल पहले हुई थी शादी

कोसी बराज पर सोमवार तड़के सुबह नदी में डूबे अररिया जिले के अचरा गांव निवासी संजीत कुमार शर्मा(28) का मंगलवार सुबह तक कोई सुराग नहीं मिल सका। संजीत तीसरी सोमवारी के अवसर पर दोस्तों के साथ कोसी बराज पर जल भरने पहुंचा था। सोमवार रात करीब 2:30 बजे बराज के 12 नंबर गेट के पास रील बनाने के दौरान पैर फिसलने से वह तेज धार में जा गिरा। इसके बाद वह देखते ही देखते नदी के बहाव में लापता हो गया। घटना के बाद बराज पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मुख्य गेट के पास हंगामा किया। सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और खोजबीन शुरू कराई। मंगलवार को भी नेपाल के सुनसरी और सप्तरी जिले की सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम कोसी नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। गोताखोर टीम नदी में लगातार कर रही तलाश नेपाल के भारदह स्थित आपदा प्रबंधन सुरक्षा बेस से डीएसपी प्रेमसागर बिष्ट के नेतृत्व में टीम को खोज अभियान में लगाया गया है। इसके अलावा भंटाबारी क्षेत्र पुलिस कार्यालय, कोसी बराज पर तैनात पुलिसकर्मी और हरिपुर सीमा सुरक्षा बल की टीम भी तलाशी में जुटी है। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल नंबर-1 बराह वाहिनी मुख्यालय, पगली से पहुंची 11 सदस्यीय गोताखोर टीम नदी में लगातार संजीत की तलाश कर रही है। बराज के आसपास के इलाकों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। युवक की 3 साल पहले हुई थी शादी परिजनों के अनुसार संजीत दो भाइयों में सबसे छोटा है। करीब तीन वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी और उसकी एक छोटी बेटी है। बहन मंजू देवी ने बताया कि मां की मृत्यु के बाद उन्होंने ही संजीत का पालन-पोषण कर उसे बड़ा किया था। भाई के नदी में लापता होने की सूचना से परिवार सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार तक संजीत का पता नहीं चल सका था। सुरक्षा एजेंसियां और गोताखोर नदी में लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं। कोसी बराज पर सोमवार तड़के सुबह नदी में डूबे अररिया जिले के अचरा गांव निवासी संजीत कुमार शर्मा(28) का मंगलवार सुबह तक कोई सुराग नहीं मिल सका। संजीत तीसरी सोमवारी के अवसर पर दोस्तों के साथ कोसी बराज पर जल भरने पहुंचा था। सोमवार रात करीब 2:30 बजे बराज के 12 नंबर गेट के पास रील बनाने के दौरान पैर फिसलने से वह तेज धार में जा गिरा। इसके बाद वह देखते ही देखते नदी के बहाव में लापता हो गया। घटना के बाद बराज पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मुख्य गेट के पास हंगामा किया। सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और खोजबीन शुरू कराई। मंगलवार को भी नेपाल के सुनसरी और सप्तरी जिले की सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम कोसी नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। गोताखोर टीम नदी में लगातार कर रही तलाश नेपाल के भारदह स्थित आपदा प्रबंधन सुरक्षा बेस से डीएसपी प्रेमसागर बिष्ट के नेतृत्व में टीम को खोज अभियान में लगाया गया है। इसके अलावा भंटाबारी क्षेत्र पुलिस कार्यालय, कोसी बराज पर तैनात पुलिसकर्मी और हरिपुर सीमा सुरक्षा बल की टीम भी तलाशी में जुटी है। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल नंबर-1 बराह वाहिनी मुख्यालय, पगली से पहुंची 11 सदस्यीय गोताखोर टीम नदी में लगातार संजीत की तलाश कर रही है। बराज के आसपास के इलाकों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। युवक की 3 साल पहले हुई थी शादी परिजनों के अनुसार संजीत दो भाइयों में सबसे छोटा है। करीब तीन वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी और उसकी एक छोटी बेटी है। बहन मंजू देवी ने बताया कि मां की मृत्यु के बाद उन्होंने ही संजीत का पालन-पोषण कर उसे बड़ा किया था। भाई के नदी में लापता होने की सूचना से परिवार सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार तक संजीत का पता नहीं चल सका था। सुरक्षा एजेंसियां और गोताखोर नदी में लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *