बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल की अधिसूचना जारी की है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे रणनीतिक और संवेदनशील कैमूर जिले के DM नितिन कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब कुमार अनुराग को कैमूर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे जल्द ही समाहरणालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण करेंगे। 10 दिसंबर 2025 को संभाला था कमान निवर्तमान जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने 10 दिसंबर 2025 को कैमूर समाहरणालय में पूर्व डीएम सुनील कुमार से जिले की कमान संभाली थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने प्रशासनिक कार्यों की गति बढ़ाने, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया। कैमूर जिला भौगोलिक रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसकी सीमाएं सीधे उत्तर प्रदेश से लगती हैं। अंतरराज्यीय समन्वय, कानून-व्यवस्था, खनन निगरानी और सीमावर्ती सुरक्षा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन के लिए हमेशा एक चुनौती रही है। नए डीएम के आगमन की तैयारी तेज नए जिलाधिकारी कुमार अनुराग के समक्ष जिले के आधारभूत ढांचे के विकास, राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन, सीमाई क्षेत्रों में चौकसी और सरकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू करने की प्राथमिकताएं होंगी। अधिसूचना जारी होने के बाद स्थानीय प्रशासनिक हलकों में नए डीएम के आगमन और पदभार ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल की अधिसूचना जारी की है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे रणनीतिक और संवेदनशील कैमूर जिले के DM नितिन कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब कुमार अनुराग को कैमूर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे जल्द ही समाहरणालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण करेंगे। 10 दिसंबर 2025 को संभाला था कमान निवर्तमान जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने 10 दिसंबर 2025 को कैमूर समाहरणालय में पूर्व डीएम सुनील कुमार से जिले की कमान संभाली थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने प्रशासनिक कार्यों की गति बढ़ाने, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया। कैमूर जिला भौगोलिक रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसकी सीमाएं सीधे उत्तर प्रदेश से लगती हैं। अंतरराज्यीय समन्वय, कानून-व्यवस्था, खनन निगरानी और सीमावर्ती सुरक्षा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन के लिए हमेशा एक चुनौती रही है। नए डीएम के आगमन की तैयारी तेज नए जिलाधिकारी कुमार अनुराग के समक्ष जिले के आधारभूत ढांचे के विकास, राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन, सीमाई क्षेत्रों में चौकसी और सरकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू करने की प्राथमिकताएं होंगी। अधिसूचना जारी होने के बाद स्थानीय प्रशासनिक हलकों में नए डीएम के आगमन और पदभार ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं।

