Delhi में आज न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा, IMD ने हल्की बारिश की जताई संभावना

Delhi में आज न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा, IMD ने हल्की बारिश की जताई संभावना

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है।

वहीं, लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। रिज में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। वहीं, आयानगर में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है।

आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 98 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *