Thane के Ghodbunder Road पर भूस्खलन के बाद मलबा हटाकर यातायात चालू कराया गया

Thane के Ghodbunder Road पर भूस्खलन के बाद मलबा हटाकर यातायात चालू कराया गया

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में भीड़भाड़ वाले घोड़बंदर रोड के एक हिस्से पर भूस्खलन हुआ। भारी पत्थर और मिट्टी एक आवासीय सोसायटी के पास सड़क पर आ गिरे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार शाम हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ठाणे के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि भयंदरपाड़ा में एक आवासीय परिसर से सटी सार्वजनिक सड़क के किनारे मिट्टी और भारी पत्थरों का बड़ा मलबा आ गिरा। अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात 8:40 बजे आपातकालीन नियंत्रण कक्ष को भूस्खलन की सूचना मिली।

शहर की प्रमुख सड़क पर यातायात बाधित होने से रोकने के लिए आपातकालीन दलों ने तुरंत कार्रवाई की। चट्टानों और मलबे को हटाने के लिए अर्थ एक्सकेवेटर तैनात किए गए और यातायात के सुचारु आवागमन के लिए सड़क पर से मलबा हटाया गया। उन्होंने बताया कि एहतियाती कदम के तौर पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पास के पहाड़ी क्षेत्र को घेराबंदी कर बंद कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *